Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

नूरबस्ती में दिनदहाड़े युवक की गला रेत कर हत्या

  • भीड़ ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस थाने ले गई
  • प्रथम दृष्टया अवैध संंबंधों का मामला-एसपी सिटी

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: सोमवार को दिनदहाड़े महानगर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसली फैल गई। यह घटना नगर कोतवाली के नूरबस्ती इलाके में हुई। यहां अवैध संबंधों के चलते केशर नाम के युवक को मार डाला गया। भीड़ ने हत्यारोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस थाने ले गई।

सोमवार की सुबह महानगर के कोतवाली इलाके की नूरबस्ती में केशर नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि केशर की इलाके में ही सुनार की ही दुकान है। केशर का इलाके के ही रहने वाले हारुन के साथ पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।

सोमवार सुबह करीब 10:30 के करीब केशर ने अपनी दुकान खोली। इसके बाद वह पास स्थित चौक पर किसी से बातचीत करने लगा। तभी पीछे से हारुन हाथ में चाकू लेकर अचानक केशर पर हमला कर उसकी गर्दन रेत दी। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई तथा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने आरोपी हारुन को पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हारुन को गिरफ्तार कर लिया तथा गंभीर रुप से घायल केशर को अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते हारुन ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों का लगता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामल दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवक को जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की तह तक छानबीन करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img