- भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की मीटिंग
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सोमवार को जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक त्यागी ने कहा कि भाजपा में युवाओं को संगठन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। आगामी 2022 में उप्र में मोदी, योगी की सरकार दोबारा बने, इसके लिए युवाओं को अपने-अपने बूथ पर पार्टी का प्रचार और सरकार की योजनाओं का गुणगान करना है।
युवा मोर्चा के जिला अयक्ष रोहित विश्वकर्मा ने कहा, होने वाले विाानसभा चुनाव के लिय हम युवा तीनों विधानसभा में कमल खिलाने का काम करते हुए हर बूथ पर पार्टी की योजनाओं का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री विनीत बलियान, नीरज जाटव, महामंत्री पुनीत द्विवेदी, नंदू राणा, अक्षय चौहान, तेजस्वी पंवार, सन्नी शर्मा, कौशिन्द्र पुंडीर, सौरभ खैवाल, गौरव मित्तल, गौरव कुमार, सोनू जुनेजा, सुनील कोरी आदि मौजूद रहे।

