- छह बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया था खुलासा
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कैराना बाइपास पर ट्रक लूट की घटना में शामिल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसओजी और पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस लूटकांड में पुलिस छह बदमाशों को अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि 5 फरवरी को कैराना क्षेत्र में बाइपास से एक ट्रक लूट की घटना हुई थी। इस घटना में बिजेंद्र ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद एसपी सुकीर्ति माधव ने घटना के जल्द खुलासे के लिए कैराना पुलिस के साथ एसओजी टीम को निर्देश दिए थे।
एसओजी टीम ने सर्विलांस का सहारा लेते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर ट्रक लूट की घटना का खुलासा किया था। जबकि दीपक गोयल फरार चल रहा था। अभियुक्त दीपक गोयल जनपद शामली के अलावा जनपद मुजफ्फरनगर से भी वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
मंगलवार को एसपी के आदेशनुसार चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कैराना पुलिस व एसओजी की टीम ने द्वारा कैराना बाईपास से मुठभेड़ के दौरान फरार 10,000 रुपए के इनामी दीपक गोयल पुत्र राजकुमार निवासी पश्चिमी पछावा कस्बा व थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाश की निशानदेही पर तमंचा बेचने वाला हिरासत में
सोमवार की देर शाम पानीपत के अनाजमंडी थाने की पुलिस उपनिरीक्षक देवेन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस गांव जमालपुर स्थित एक दुकान पर पहुंची। जहां से पुलिस ने पहले से ही पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर प्रमोद निवासी गोगावान को हिरासत में लिया।
आरोप है कि प्रमोद ने कुछ समय पूर्व अपने एक अन्य साथी के साथ हरियाणा के कुछ बदमाशों को तमंचा बेचा था। उक्त बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर राहगीरों से लूटपाट की गई। हरियाणा पुलिस ने लूटपाट करने वाले बदमाशों को हिरासत में लिया। जिनके द्वारा पूछताछ करने पर तमंचा गोगवान निवासी युवक से खरीदा जाना पाया गया। पुलिस इस मामले में प्रमोद के एक अन्य साथी की भी तलाश करने में जुटी है।

