जनवाणी संवाददाता |
बुढ़ाना: थाना बुढाना पुलिस द्वारा हरियाणा राज्य से अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गढीसखावतपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 पेटी शराब (हरियाणा मार्का) व तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की है।
एसपी के आदेश पर बुढ़ाना पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी गढ़ी सखावतपुर चौराहे पर दो लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं तथा उनके पास तस्करी की शराब भी मौजूद है।
सूचना मिलने पर बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद मिश्रा ने मय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी ओर मौके से चन्दन पुत्र सुरेन्द्र तीवारी निवासी मौहल्ला हरिनगर कच्चा फाटक थाना मॉडल टाऊन पानीपत, हरियाणा व सुमित पुत्र नरेश कुमार नि0 मौहल्ला हरिनगर कच्चा फाटक थाना मॉडल टाऊन पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से 12 पेटी अंग्रेजी शराब (02 पेटी ROYAL CHALLENGE, 05 पेटी OFFICERS CHOICE, 05 पेटी IMPERIAL BLUE – सभी हरियाणा मार्का) व तस्करी में प्रयुक्त कार ब्रेजा नम्बर HR 06 BD 2749 बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

