Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

बड़ा सड़क हादसा: गंगा स्नना जा रहे 12 श्रद्धालुओं की मौत, सुगसुगी हाईवे के पास हुआ एक्सीडेंट

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी:आज गुरूवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, थाना मदनापुर के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान के लिए ढाई घाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में बातया गया है कि, करीब 12 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास हाईवे पर हुआ है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि गांव दमगड़ा के लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।

इससे ऑटो में सवार आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक फरार हो गया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Salman Khan: सलमान खान पहुंचे लीलावती अस्पताल, पिता सलीम खान की बिगड़ी हालत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: रील के चक्कर में रफ्तार का कहर, नाबालिग की स्कॉर्पियो से युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका साउथ थाना...
spot_imgspot_img