Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी खबरें 27 जून 2022


01.. राष्ट्रपति पद के विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन। शरद पवार, राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेता रहे मौजूद।

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान शरद पवार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और फारूक अब्दुल्ला सहित कई विपक्षी दलों नेता मौजूद थे।

01 YASHWANT SINHA


02.. महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच संजय राउत को मिला ईडी का समन। जमीन घोटाला मामले में कल पेश होने के लिए बुलाया।

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन घोटाले मामले में उन्हें समन भेजकर कल पेश होने के लिए कहा है।

02 SANJAY RAUT 1


03.. ओपी राजभर ने हार का ठीकरा अखिलेश यादव पर फोड़ा। बोले, एसी कमरे में बैठकर चुनाव नहीं जीत सकते।

ओपी राजभर ने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एसी कमरों में बैठकर जीत नहीं मिलती।

03 OP RAJBHAR


04.. 33 हजार मुर्दे ले रहे पीएम सम्मान निधि का लाभ। रिपोर्ट में खुलासे से मचा हड़कंप, अब होगी वसूली।

यूपी के रायबरेली जिले में 33 हजार 936 ऐसे किसान हैं, जो दस्तावेजों में मृत होने के बाद भी पीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। कृषि निदेशालय लखनऊ से भेजी गई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। कृषि विभाग जिले की छह तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से मृतक किसानों का सत्यापन कराने के लिए कहा है।

04 PM SAMMAN NIDHI


05.. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन। मंदिर में राज्यपाल और सीएम योगी भी रहे मौजूद।

मथुरा जिले की वृंदावन में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। वहां राष्ट्रपति ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

05 RAMNATH KOVIND 1


06.. संजय राउत की ‘जिंदा लाश’ वाली धमकी पर नाराज दिखे मराठी मानुष। एकनाथ शिंदे के घर के बाहर जुटी भारी भीड़।

एकनाथ शिंदे के घर के बाहर जुटी भारी भीड़ के बीच सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि संजय राउत को दूसरों को धमकाना चाहिए, हमें नहीं। उन्होंने कहा, गुवाहाटी से लाश लाने वाले बयान से उनका क्या मतलब है? यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा, यह बगावत नहीं है। यह महाराष्ट्र के लोग चाहते हैं।

06 EKNATH SHINDEY


07.. गाजियाबाद की टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी भीषण आग। काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहीं दमकल की छह गाड़ियां।

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में दीनानाथपुरपुठी में टेक्सटाइल फैक्टरी में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां पहुंचीं। कड़ी मशक्कत कर दमकलकर्मी अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

07 GHAZIABAD


08.. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में झमाझम बारिश। पहाड़ों की मौसम में आई ठंडक, आज कुछ जगह येलो अलर्ट जारी।

आज सोमवार की सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित मसूरी, चमोली में झमाझम बारिश हुई। वहीं कई जगह पर बादल छाए हुए हैं। चमोली जिले में तड़के से बारिश जारी है। जबकि नई टिहरी, श्रीनगर, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है।

08 UTTARAKHAND


09.. अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया सत्याग्रह। गुलाम अहमद मीर बोले- योजना को वापस ले मोदी सरकार।

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आज जम्मू में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता गुलाम अहमद का कहना है कि जब तक यह योजना वापस नहीं होगी, तब तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।

09 KASHMIR


10.. बिहार आरजेडी को अलविदा कहने की तैयारी में शहाबुद्दीन की पत्नी हिना। जल्द ले सकती हैं कोई भी बड़ा फैसला।

बिहार के सिवान से दिवंगत पूर्व सांसद और आरजेडी नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल को अलविदा कह सकती हैं। हिना ने कहा है कि फिलहाल वह किसी भी पार्टी में नहीं हैं और बिहार में मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए आगे का फैसला जल्द लेंगी।

10 BIHAR RJD


11.. छत्तीसगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने भरी हुंकार। बोले- कोयला खदानें बंद होने तक पीछे नहीं हटेंगे।

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरंद क्षेत्र में कोयला खदान परियोजनाओं को मंजूरी देने के खिलाफ इस साल मार्च महीने से ही विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। सरगुजा जिले के ग्रामीण भीषण गर्मी के बावजूद अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं और अब वे मानसून की बारिश में भी अपने विरोध को जारी रखने के लिए तैयार हैं।

11 CHHATISGARH


12.. टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरा। बोले, मंत्री ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से की बात।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे 2016 और 2021 के टीजीटी व पीजीटी अभ्यर्थियों ने सोमवार को लखनउ में माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी के आवास का घेराव किया। जानकारी मिलते मंत्री खुद बाहर आईं और अभ्यर्थियों से बातकर जल्द भर्ती का आश्वासन दिया।

12 STUDENTS


13.. गर्भवती महिला को पति ने दिया तीन तलाक। जेठ के साथ हलाला का बनाया दबाव, मुकदमा दर्ज।

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में एक महिला को दहेज के लिए उसके पति ने तलाक दे दिया और फिर लोगों का दबाव पड़ने पर उसके सामने जेठ के साथ हलाला की शर्त रख दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

14 KANPUR NEWS


14.. पत्नी को तीन तलाक देने पर सपा विधायक के भाई पर एफआईआर दर्ज। पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर से लगाई थी गुहार।

कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के सगे भाई फरहान सोलंकी पर उनकी पत्नी ने तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दहेज मांगने और मारपीट का भी आरोप है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दर्ज हुए केस में मुख्य आरोपी के भाई व उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया है।

13 LUCKNOW TEEN TALAQ


15.. मसूरी में अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी का किया उद्घाटन। हस्तकला स्टालों का किया अवलोकन।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित अमृत महोत्सव डिजिटल प्रदर्शनी एवं आजादी का अमृत महोत्सव सेमिनार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 22 राज्यों द्वारा लगाए गए हस्तकला स्टालों का अवलोकन भी किया।


16.. पानी की तेज धार से बम को निष्क्रिय कर देता है भारतीय रोबोट। बम स्क्वाड जवानों की बचाता है जान।

भारत के पास एक ऐसा स्वदेशी रोबोट है जो हमारे उन जवानों की जान बचाएगा जो बम स्क्वॉड में काम करते हैं। जो अपनी जान खतरे में डालकर बम खोजते हैं। उन्हें निष्क्रिय करते हैं। इसे रिमोट स्क्रीन के जरिए 100 मीटर की दूरी से संचालित किया जा सकता है।

16 ROBOT


17.. सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ उगाही मामला फिर गरमाया। ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन को पूछताछ के लिए फिर किया तलब।

प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में पूछताछ के लिए आज तलब किया गया है। जैकलीन से ईडी इस मामले को लेकर कई बार पूछताछ कर चुकी है।

17 JAIKLIN


18.. एकनाथ शिंदे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को भेजा नोटिस। अब 11 जुलाई को फिर होगी सुनवाई।

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर, अजय चौधरी, सुनील प्रभु व केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर पांच दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। इस मामले में अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी।

18 SUPREME


19.. भाकियू ने नलकूपों पर मीटर लगाने का किया विरोध। मेरठ में उर्जा भवन पर भारी संख्या जुटे किसान।

बिजली कटौती, अधिक बिजली बिल और नलकूपों पर मीटर लगाए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने आज मेरठ में ऊर्जा भवन पर धरना दिया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की परीक्षा सरकारें कब लेंगी। किसानों की पीड़ा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

19 BKU 1


20.. मेरठ के नए एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने आज से संभाला चार्ज। बोले-भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, कानून व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता।

2013 बैच के आईपीएस रोहित सिंह सजवान आज मेरठ सर्किट हाउस पहुंचकर बतौर एसएसपी चार्ज संभाल लिया। एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि मेरठ में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हम बेहतर पुलिसिंग करने की कोशिश रहेगी।

20 SSP MEERUT

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img