Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आज अब तक की 20 बड़ी खबरें | 29 मई 2022 | जनवाणी न्यूज टॉप-20 |

01.. नेपाल में यात्री विमान लापता, जंगल में उठता दिखा धुआं। खराब मौसम के चलते रेस्क्यू में हो रही देरी, 22 यात्री थे सवार।

नेपाल की तारा एयर लाइन का लापता हुए विमान के क्रैश होने की आशंका जतायी जा रही है। दरअसल, मुस्तांग के लार्जुंग में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त देखा गया है। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू कर दिया गया है।

01 NEPAL TARA AIRLINE

02.. एक्शन और रोचक कहानियों से भरपूर होगा जून का महीना। धमाकेदार कई फिल्में होंगी रिलीज।

अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मेजर’ 3, कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ और बड़े सामाजिक मुद्दे बनी फिल्म ‘जनहित में जारी’ समेत आठ फिल्में रिलीज होंगी।

02 BOLLYWOOD FILM

03.. सहारनपुर के देवबंद में जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव, कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं।

देवबंद में जमीयत के अधिवेशन के दूसरे दिन कई प्रस्ताव पेश किए गए। जिसमें कॉमन सिविल कोड पर मौलानाओं ने कहा कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है।

03 SAHARANPUR

04.. यूपी में 11 आईपीएस अफसरों का किया गया तबादला। बुलंदशहर व देवरिया सहित सात जिलों के कप्तान भी बदले गए।

रविवार को सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। बुलंदशहर, देवरिया, अम्बेडकरनगर, कानपुर आउटर, हमीरपुर, मैनपुरी और रायबरेली में नए पुलिस कप्तान की तैनाती हुई है।

04 UP CM

05.. रेल मंत्रालय खत्म कर सकता है 10 हजार से अधिक पद। सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू।

रेल मंत्रालय नॉन सेफ्टी कैटेगरी के दस हजार से अधिक पदों को खत्म कर सकता है। प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में सरेंडर किए जाने वाले पदों की सूची 31 मई तक रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा।

05 INDIAN RAILWAY

06.. कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के बैंक खाते में पैसे डालेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बच्चों को सौंपेंगे हेल्थ कार्ड की पासबुक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत लाभ जारी करेंगे। कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति हस्तांतरित करेंगे। इस दौरान हेल्थ कार्ड की पासबुक बच्चों को सौंपी जाएगी।

06 PM MODI

07.. केरल में पीएफआई नेता ने हाईकोर्ट पर की विवादित टिप्पणी। कहा- जजों के इनरवियर भगवा हैं।

केरल के पीएफआई नेता ने न्यायपालिका पर हमला किया है। पीएफआई नेता याहिया तंगल ने हाईकोर्ट के जजों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा है कि उनके इनरवियर भगवा हैं।

07 KERAL PFI

08.. भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में केस दर्ज। धर्म विशेष पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप।

धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नूपुर शर्मा ने दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

08 BJP NUPUR SHARMA

09.. दो साल बाद शुरू हुई भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा। बंधन और मैत्री एक्सप्रेस हुईं रवाना।

भारत, बांग्लादेश के बीच कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस की सेवा आज से शुरू कर दी गई है।

09 DHAKA INDIA

10.. भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। बोले, 2024 में जीतेंगे यूपी की 75 लोकसभा सीटें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटें जीतेंगे।

10 CM YOGI

11.. बहराइच जिले में हुई ट्रक और टैंपो ट्रेवलर की भीषण टक्कर। हादसे में सात लोगों की मौत, 12 घायल अस्पताल में भर्ती।

बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर ट्रक और टैंपो ट्रेवलर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हैं जिन्हे अस्पताल भर्ती कराया गया है।

11 ROAD ACCIDENT 1

12.. सपा नेता आजम खान की अचानक तबीयत हुई खराब। सीने में दर्द-सांस लेने में हो रही दिक्कत, दिल्ली के अस्पताल में हुए भर्ती।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बीती रात सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

12 AZAM KHAN

13.. बिकिनी में इंटरनेट सेंसेशन अवनीत कौर का जलवा कायम। मालदीव में वॉटर विला के बीच किया धमाकेदार डांस।

सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। अवनीत अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस को खूब इंप्रेस कर रहीं हैं। अब एक्ट्रेस ने मालदीव की खूबसूरत लोकेशन से अपना एक सुपर सिजलिंग वीडियो शेयर कर फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है।

14.. चीन में कुछ कम हुआ कोरोना का असर। बीजिंग-शंघाई में प्रतिबंधों में दी गई थोड़ी ढील।

कोरोना वायरस के कारण चीन के कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है। बीजिंग और शंघाई में लगे प्रतिबंधों में थोड़ी दी गई है।

14 CHINA CORONA

15.. सरकार ने आधार कार्ड की कॉपी शेयर करते वक्त सावधानी बरतने को दिए निर्देश। मास्क्ड आधार का करें उपयोग, एम आधार एप है सुरक्षित।

सरकार ने लोगों को आधार कार्ड की कॉपी शेयर करते वक्त सावधानी बरतने को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सिर्फ मास्क्ड आधार इस्तेमाल करने के लिए कहा है। ऐसे में एम आधार का उपयोग भी एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

15 ADHAR CARD

16.. कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर कसा आयकर की जांच का शिकंजा। जब्त हो सकते हैं 197 करोड़ रूपए।

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर इनकम टैक्स की इंवेस्टिगेशन टीम ने जांच का नया शिकंजा कस दिया है। जिससे उनके घर से बरामद हुई 197 करोड़ की रकम जब्त भी हो सकती है।

16 KANPUR PIYUSH

17.. आईपीएल 2022 फाइनल में भिड़ेंगे शमी-बटलर से लेकर राशिद-सैमसन। खिताबी मुकाबले में कई खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग।

आईपीएल 2022 फाइनल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

17 CRICKET

18.. मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता विजय शंकर जौहरी हुए बर्खास्त। ठेकेदार से धन मांगने के आरोप में योगी सरकार ने की कार्रवाई।

ठेकेदार से अवैध रूप से धन मांगने के आरोपी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता विजय शंकर जौहरी को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया।

18 WEST VIDYUT

19.. रामपुर लोकसभा सीट पर बसपा नहीं लड़ेगी उपचुनाव। मायावती ने किया बड़ा ऐलान।

रामपुर लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होना है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि पार्टी ना तो इस सीट पर चुनाव लड़ेगी और ना ही किसी दल को सपोर्ट करेगी।

19 BSP MAYAWATI

20.. मेरठ के सहायक निदेशक कारखाना रवि प्रकाश सिंह हुए निलंबित। पैट्रोकेमिकल्स कारखाने में विस्फोट से सात लोगों की मौत का मामला।

मेरठ के सहायक निदेशक कारखाना रवि प्रकाश सिंह को प्रदेश सरकार ने एडीएम (न्यायिक) की जांच रिपोर्ट और श्रमायुक्त की सिफारिश पर न‍िलंबित कर द‍िया है। प्रदेश सरकार ने लापरवाही करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश द‍िए थे।

20 BIJNOR SUSPENDED

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img