Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Shamli News: शामली में व्यापारी से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली शहर के एक मोबाइल व होटल व्यापारी चिट्ठी ​भेजकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। 20 लाख नहीं देने पर कैराना से शामली आते जाते समय अंजाम भुगताने की धमकी दी गई है।

शामली शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी दीपक बंसल की शहर में फव्वारा चौक पर मोबाइल की दुकान है। वहीं कैराना में रेस्टोरेंट और मोबाइल की दुकान भी है। शामली की दुकान पर दीपक का साला हिमांशु बैठता है। शनिवार की रात में आठ बजे हिमांशु दुकान बंद कर चला गया था। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार की सुबह को हिमांशु ने दुकान खोली तो अंदर एक लेटर पड़ा हुआ था। लेटर में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग की गई थी। हिमांशु ने दीपक को सूचना दी। वहीं व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की चिट्ठी मिलने से पुलिस और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे। वहीं कोतवाली पुलिस एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। दीपक ने इस संंबंध में तहरीर दी है। वहीं एसपी ने घटना के जल्द खुलासे को टीमों का गठन किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img