जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नोएडा की प्रतिष्ठित कम्पनी कोलेबरा टेक्नोलॉजीज प्रा लि, नोएडा ने श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज के इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं एवं कम्प्यूटर एप्लीेकेशन संकाय के विद्यार्थियों को चयन हेतु आंमत्रित किया।
कम्पनी प्रतिनिधि सोनू त्यागी, सीनियर मैनेजर एवं सर्वदा त्यागी, रिचा त्यागी एचआर रिक्रूटर, कोलेबरा टेक्नोलॉजीज प्रा लि, नोएडा का संस्थान के निदेशक डॉ आलोक गुप्ता एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, डॉ पवन गोयल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
प्लेसमेन्ट प्रक्रिया को दो चरणों मे विभाजित किया गया प्रथम चरण में संचार कौशल परीक्षा एवम् द्वितीय चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार रहा। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 221 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये। जिसमे से 117 छात्र/छात्राऐं द्वितीय चरण के लिए चयनित हुये। चयनित हुये 117 छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आंमत्रित किया गया। साक्षात्कार के उपरांत 37 विद्याथियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनित हुये छात्रों को कम्पनी द्वारा ऑफर लैटर दिया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक श्रीराम कॉलेज से मौ यूसुुफ रहे, जिन्होंने मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी डा पवन गोयल के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन वेणी भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इं शुभी वर्मा, इं व्योम शर्मा, इं अमित कुमार, इं विवेक अहलावत एवं बीटेक की सभी शाखाओं से एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन के सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

