Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

योगी सरकार में बाहुबलियों को सिखाया गया सबक

  • सपने दिखाने और मूर्ति लगाने में नहीं, काम में विश्वास: रखती है भाजपा सरकार : जितिन प्रसाद 
  • खतौली में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुचें राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: खतौली में उप चुनाव की भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उपचुनाव से सरकार पर प्रभाव नहीं पड़ रहा है, मगर यह आने वाले 2024 के लिए बड़ा संदेश देने वाला है। एक-एक वोट सरकार को ऊर्जावान बनाती है। कहा कि हम स्वप्न दिखाने और मूर्ति लगाने में नहीं, विकास कार्य करने में विश्वास रखते हैं। यह जनता ने पिछले नौ वर्ष में महसूस किया है, देश-प्रदेश में बड़े पैमाने पर परिवर्तन आया है। योगी सरकार ने प्रदेश से बाहुबलियों का इलाज किया है, खतौली में जनता एक बाहुबली का इलाज करेगी, और फिर से विकास के नाम पर भाजपा को वोट देगी।

शनिवार को खतौली में उप चुनाव की उम्मीदवार राजकुमारी सैनी के समर्थन में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने पहुचें योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा का यही कर्म है, कि जनता के साथ देश-प्रदेश को सही दिशा दिखाई जाए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए निर्णायक होगा, आने वाले दस वर्ष में इसका असर विश्व पटल पर दिखाई देगा, भाजपा ने देश के संसाधनों, विकास के लिए ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जो नए भारत का निर्माण कर रही है। एेसा ही उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भाजपा के अलावा कोई राष्ट्रीय दल नहीं है। देश-प्रदेश में क्षेत्रीय दल है, जो व्यक्ति विशेष के लिए चल रहे हैं।

भाजपा ने जनता ने को ताकत दी है, जिस कारण इन दलों का सफाया हो गया है। कहा कि परिवर्तन को आगेे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने का किया जाये। भाजपा हमेशा सर्व समाज के विकास में विश्वाश करती है, योगी सरकार ने प्रदेश से गुंडों माफियाओं का सफाया किया है। प्रदेश में बहु बेटी सुरक्षित महसूस कर रही है, जनता किसी के बहकावे आने वाली नही है, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है, इसलिये अर्नगल बयान बाजी कर सरकार को बदनाम कर रही और प्रदेश के विकास में बाधा बन रही है। जितिन प्रसाद ने कहा कि योगी सरकार में जनता का विश्वास जागा है। पूर्व की सरकारें वर्ग विशेष का विकास करती थी, मगर अब ऐसा नही है, भाजपा जो कहती है, वो करके दिखती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज ज्यादातर सड़के गड्डा मुक्त कर दी गयी है, उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है, आपकी एक एक वोट देश को विश्व में पहचान दिलाने का कार्य करेगी। उन्होंने गठबंधन उम्मीदवार पर तंज कसते हुए कहा कि सुना है, उप चुनाव में बाहुबली चुनाव लड़ रहे है। जनता इन बाहुबलियों का इलाज करेगी, और अपना एक एक वोट भाजपा को देगी।

इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने मंत्री जितिन प्रसाद का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया, प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सुधीर सैनी, अमित जैन,मदन छाबड़ा, रजत जैन, ऋषभ जैन, कवर सेन जैन, मोनू मंगवानी, श्याम रहेजा, पंकज भटनागर, डीके जैन, डॉक्टर हबीब आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img