- झिंझाना पुलिस ने काठा नदी पुलिस ने चेकिंग में दबोच तस्कर
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर काठा नदी पुल से कार सवार चार अंतरराज्यीय डोडा-पोस्त तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 40 किग्रा नशीला पदार्थ डोडा-पोस्त और करीब 3.50 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है।
शनिवार को मेरठ-करनाल हाईवे के काठा नदी पुल पर स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान जब करनाल की ओर से आयी वरना कार को रोका तो उसमें सवार चार युवकों व कार की तलाशी ली जिस पर युवकों से करीब 3.50 लाख की नकदी तथा 40 हजार किग्रा डोडा-पोस्त बरामद हुआ। गिरफ्तार चारों तस्करों ने पुलिस को पूछताछ में अपने नाम प्रमोद उर्फ सलीम पुत्र धर्मपाल निवासी गांव बराला, थाना कैराना तथा हरियणा के जनपद करनाल के गांव सालवन, थाना असन निवासी जयदेव उर्फ सोनू पुत्र बलवीर और जनपद करनाल के जोरासी रोड सिंभालका निवासी सतीश उर्फ शक्ति पुत्र जयनारायण एवं सोहनवीर उर्फ सोनू पुत्र ओम सिंह निवासी गांव गुज्जर हेडी, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर बताए हैं। पुलिस को गिरफ्तार डोडा-पोस्त तस्करों ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में डोडा पोस्त बेचकर करीब तीन लाख रुपए कमाए हैं।
थाना प्रभारी हरीश राजपूत ने बताया चेकिंग के दौरान कार सवार चार डोडा-पोस्त तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 40 किग्रा नशीला पदार्थ डोडा-पोस्त व 3.50 लाख की नकदी बरामद किये हैं। मुकदमा दर्ज कर तस्करों के खिलाफ चालानी की गई है।

