जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: ज्यों-ज्यों धूप खिल रही है त्यों-त्यों वोटिंग प्रतिशत में इजाफा देखने को मिल रहा है। सुबह ग्यारह बजे तक जहां मतदान धीमी गति से आगे बढ़ रहा था तो वहीं 1 बजे तक जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 42.32 फीसदी मत पड़ चुके है।
इसके साथ ही बेहट विधानसभा पर सबसे अधिक 47.32 फीसदी मत पड़ चुके है। सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर सबसे कम 37.50 फीसदी वोट,जबकि देवबंद विधानसभा सीट पर 42 फीसदी,गंगोह विधानसभा पर 42.48 फीसदी,नकुड़ विधानसभा पर 46.50 फीसदी,रामपुर मनिहारन विधानसभा सीट पर 41.19 फीसदी, सहारनपुर देहात विधानसभा सीट 40.10 फीसदी वोट पड़ चुके है।

