Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कोरोना के एक दिन में 42 संक्रमित मिले, एक्टिव केस 74

  • पिछले डेढ़ साल में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित सामने आए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना का कहर बढ़ने लगा है, शुक्रवार को पिछले डेढ़ साल में एक दिन में सबसे ज्यादा 42 संक्रमित सामने आए है जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 74 जा पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को पूरे जिले से कुल 439 सैंपल जांच के लिए पहुंचे जबकि 535 सैंपलों की जांच हुई।

इनमें से 42 सैंपल पॉजिटिव पाए गए जिसके जबकि दो मरीज ठीक भी हुए जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74 तक जा पहुंचा है। इनमें से 70 मरीजों को उनके घरों पर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है जबकि 4 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां मिले नए संक्रमित

सबसे ज्यादा संक्रमित 8 माछरा ब्लॉक में सामने आए है जिनमें सभी नए मरीज है। इसके बाद दौराला में सात केस जिनमें छह नए व एक कांटेक्ट केस, जयभीम नगर में पांच में से तीन नए केस जबकि दो कांटेक्ट केस, कंकरखेड़ा में तीन केस जिनमें से दो नए व एक कांटेक्ट केस, पल्हैड़ा में तीन केस

जिनमें से दो नए केस व एक कांटेक्ट केस, पुलिस लाइन में तीन नए केस, सरधना में तीन नए केस, भावनपुर में दो नए केस, ब्रह्मपुरी में एक नया केस, कैंट में एक नया केस, हस्तिनापुर में एक नया केस, कुंडा में एक नया केस, मकबरा डिग्गी में एक कांटेक्ट केस, नंगला बट्टू में एक नया केस, रजबन में एक नया केस व राजेन्द्र नगर में एक नया केस सामने आया है।

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर जनता को सावधान रहना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें साथ ही मास्क अनिवार्य रूप से लगाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की जा रही है जिसका पालन करना जरूरी है। अनदेखी करने पर सख्ती की जाएगी। -डा. अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्साधिकारी मेरठ।

गर्मी का प्रकोप बढ़ा, दिन का तापमान 38 डिग्री के पार

मोदीपुरम: अप्रैल के महीने में गर्मी का रुख लगातार बढ़ रहा है। दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिससे गर्मी का रुख बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों क ो अब परेशानी होने लगी है। हालांकि शाम के समय मौसम में हल्का बदलाव हुआ। जिसके चलते हवाएं चली, लेकिन दिन भर गर्मी से लोग हलकान रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे है। अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण बदलाव मौसम में देखने को मिलेगा।

03 14

राजकीय मौसम वैधशाला पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 45 एवं न्यूनतम आर्द्रता 17 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा सुबह शांत रही। शाम को चार किमी से लेकर छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंकी गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में गर्मी का रुख बढ़ा है।

जिसके चलते गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में मौसम में बदलाव के संकेत रहते है। अभी मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। उधर, प्रदूषण का प्रकोप भी बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ रहा है। शहर में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ने से लोगों को फिर से परेशानी होगी। प्रदूषण बढ़ने के कारण सांस और अस्थमा के मरीजों को अत्यधिक परेशानी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img