Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

डीसीडीएफ मुजफ्फरनगर की 42वीं सामान्य बैठक सम्पन्न

  • केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और भाजपा विधायक उमेश मलिक ने किया शुभारम्भ
  • संचालक मण्डल को किया गया लाभांश वितरित

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) की 42वीं सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन पंजाबी बारात घर भोपा रोड पर किया गया। इसमें डीसीडीएफ की ओर से वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं और कार्यों को भी संचालक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

डीसीडीएफ की 42वीं सामान्य निकाय की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा को आना था, लेकिन वह नहीं आ सके। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक शामिल हुए। डीसीडीएफ के सचिव सुभाष सिंह ने वार्षिक लेखा जोखा संचालक मण्डल के समक्ष पेश किया।

17 9

चेयरमैन पवन तरार ने आगामी योजनाओं और कार्यों की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया। इस दौरान डीसीडीएफ के संचालकों को लाभांश वितरित किया गया। कार्यक्रम में डीसीडीएफ के चेयरमैन पवन तरार ने बताया कि इस सामान्य निकाय की सभा में डीसीडीएफ का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी योजनाओं को बनाने के लिए संचालक मण्डल के साथ विचार विमर्श किया गया।

कुछ कार्यों को भी पास कराया गया है। सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से आरके सिंह, योगेन्द्र पाल सिंह, दीपक कुमार जैन, राजेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, उमराव सिंह, रवि किरण, नीतू चैधरी, मीनू चैधरी, भूपेन्द्र सिंह, विपिन कुमार, धीरेन्द्र सिंह, रेणू चैधरी, अमित कुमार, राजकुमार त्यागी, सोमपाल भाटी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img