- 2017 से बीसलपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुयी डकैती में था वांछित
जनवाणी संवादाता |
नजीबाबाद: पुलिस व एसटीएफ बरेली की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए पिछले 3 साल से बीसलपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुई डकैती में वांछित अभियुक्त कासिम पुत्र बहादुर को नजीबाबाद में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त 50 हज़ार का इनामी बदमाश बताया गया है।
गुरुवार को एसटीएफ बरेली की टीम के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह यादव व नजीबाबाद थाने के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा के निर्देशन में जलालाबाद चौकी पर तैनात एस आई जनप्रिय गौड़, कांस्टेबल रिंकू व पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए जलालाबाद फ्लाईओवर के पास 50हज़ार के इस आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कासिम पुत्र बहादुर थाना महीवागंज, लखीमपुर खीरी का 2017 से बीसलपुर के थाना क्षेत्र फतेहपुर में हुयी डकैती के मामले में वांछित था। तभी से पुलिस काफी लंबे समय से इसकी गिरफ्तारी को लेकर गिरफ्तारी को मशक्कत कर रही थी। इस पर 50हज़ार का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार को 50 हज़ारी को नजीबाबाद क्षेत्र में चिह्नित होने पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

