- अब जिले में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या पहुुंची 2380
- 1700 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
जनवाणी ब्यूरो।
बिजनौर: जनपद बिजनौर में 58 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिल गए। अब कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 2380 पहुंच गई। उधर 1700 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
बिजनौर जिले में रविवार को 58 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिल गए। इनमें भूड कॉलोनी शुगर मिल धामपुर निवासी एक, शुगर मिल धामपुर पांच, थाना कोतवाली देहात निवासी एक पुलिस कर्मी, एसबीआई भागूवाला निवासी एक, एसबीआई नजीबाबाद निवासी एक, जलीलपुर निवासी एक, शुगर मिल स्योहारा निवासी दो, गांव दौलताबाद निवासी एक, अलाद्दीनपुर भोगी निवासी दो, स्वरोज एजेंसी धामपुर निवासी एक, टीचर्स कालोनी धामपुर निवासी एक, सिकंदरपुर वसी निवासी एक, कामराजपुर नांगल निवासी एक, रामलीला मैदान निवासी एक, गांव हरगनपुर रायपुर सादात निवासी एक, हीमपुर चांदपुर बुजुर्ग निवासी एक, गांव अल्हाबाद नहटौर निवासी एक, मुकरपुर खेमा निवासी एक, जैतरा निवासी एक, मंगला हास्पिटल एक, गांव ढाली बास्टा निवसी एक, साजन सिनेमा के पास एक, शेखान शेरकोट निवासी एक, आरएसएम डिग्री कालेज निवासी एक, अभयराजपुर निवासी एक, रोशनपुर निवासी एक, अफजलगढ़ निवासी एक, वसुंधरा विहार बिजनौर निवासी एक, शुगर मिल चांदपुर निवासी एक, सुनगढ़ नूरपुर निवासी तीन, शहीदनगर नूरपुर निवासी एक, ताजपुर निवासी दो, धामपुर निवासी एक, काजी सराय शेरकोट निवासी एक, बिलाई हल्दौर निवासी एक, मजीदगंज नजीबाबाद निवासी दो, रामजीवाला निवासी एक, जाहंगीरपुर निवासी एक, कल्हैड़ी निवासी एक, गोकुलनगर चांदपुर निवासी एक, जलीलपुर निवासी दो, चंद्रा हाउस नजीबाबाद निवासी तीन लोग संक्रमित पाए गए। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में 58 कोरोना पॉजिटिव केस मिले।

