Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

सोशल डिस्टेसिंग के साथ सपंन हुई नीट परीक्षा, अब रिजल्ट का इंतजार

  • 19 केंद्रों पर दस हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, परीक्षार्थियों को केंद्रों पर वितरित किए गए मास्क

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देशभर में रविवार को मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सपंन करा ली गई है। इस दौरान शासन की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रांसपोर्ट आदि को आसान किया गया।

परीक्षा के आयोजन को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला बोल रहे थे। उनकी मांग थी कि कोरोना संकट के चलते परीक्षा को टाल दिया जाए,लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी एक न सुनी। वहीं कई विपक्षी दलों ने परीक्षा को स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था,लेकिन वहां से भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था। मगर सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा को टालने के लिए साफ मना कर दिया था।

बता दें कि जिले में 19 केंद्रों पर नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें दस हजार के करीब परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान जहां प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों को सैनिटाइज कराने के साथ उन्हें मास्क प्रदान किए गए थे, वहीं केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को पीने के लिए पानी की बोतल भी मुहिया कराई गई।

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को अलग-अलग समय दिया गया और एक कक्ष में 24 परीक्षार्थियों की जगह केवल 12 को ही बिठाया गया। कोविड को देखते हुए केंद्रों पर काफी सख्त व्यवस्था की गई थी।

नकल पर नकेल कसने के लिए परीक्षार्थी की जांच पूरी तरह से केंद्रों के बाहर की गई और शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा से एक दिन पहले कुछ परीक्षार्थियों के केंद्र बदल दिए गए थे।

जिले में वेस्ट एंड रोड स्थित जीटीबी,एमपीएस और दीवान पब्लिक स्कूल सेंटर होने की वजह से इस रोड पर परीक्षार्थियों की काफी भीड़ रही और लोगों को जाम की स्थिति का समाना करना पड़ा। परीक्षा होने के बाद अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट की चिंता रहेगी।

दस बजे ही केंद्रों पर पहुंचना शुरु हो गए थे परीक्षार्थी

कोरोना की वजह से केंद्रों पर इस वर्ष परीक्षार्थियों को जल्दी बुलाया गया था,जिसकी वजह से परीक्षार्थी केंद्रों पर सुबह दस बजे से ही पहुंचना शुरु हो गए थे। जबकि परीक्षा 2 से 5 बजे तक संचालित की गई थी। केंद्रों के बाहर छात्रों की पूरी चैकिंग की गई थी। वहीं परीक्षार्थियों के मोबाइल आदि बाहर ही जमा कर दिए गए थे।

कठिन रहे फिजिक्स के सवाल

नीट का पेपर वैसे तो एनसीईआरटी पर आधारित रहा, लेकिन फिजिक्स के घुमावदार प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को काफी परेशान किया। परीक्षा आनलाइन मोड में हुई।

जिसमें 720 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे। इसमें 90 प्रश्न जीव विज्ञान,45 प्रश्न रसायन और 45 प्रश्न भोतिक विज्ञान के थे। बालेराम बृज भूषण इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने परीक्षा को देकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।

NOMAN e1600018215687
नोमान

बिजनौर से परीक्षा देने आए नोमान ने बताया कि पेपर वैसे तो आसान था, लेकिन फिजिक्स के सवाल कठिन पूछे गए थे।

SAMEER e1600018273991
समीर

मुजफ्फरनगर से आए समीर ने बताया कि पेपर थोड़ा घुमावदार था, लेकिन सवाल एनसीईआरटी से ही आए थे।

SADAF e1600018323384
सदफ

अमरोहा से आई सदफ ने बताया कि फिजिक्स के सवाल कठिन होने की वजह से छोड़ने पड़ गए,बाकी सवाल आसानी से हल हो गए।

AYUSHI e1600018363560
आयुषी

किला परीक्षितगढ़ से आई आयुषी ने बताया कि प्रश्नों को तोड़ मोड़कर दिया गया था,जिन्हें हल करने में समय लग गया था। गगोल से आए अनस ने बताया कि पेपर सामान्य था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img