Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

59 पुलिसकर्मियों को लगे टीके

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: कोविड-19 से बचाव को टीकाकरण के अंतर्गत गुरुवार को 59 पुलिस कर्मियों को टीके लगाए गए। शुक्रवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सीएचसी पर गुरुवार को पुलिस कर्मियों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया।

सीएचसी के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. देव सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग के 133 कर्मियों की सूची बनाई गई थी। जिसमें 59 पुलिस कर्मी को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार यानि आज भी टीकाकरण किया जाएगा। गत दिवस टीकाकरण करा चुके लोगों वैक्सीन की दूसरी डोजलगायी जाएगी।

सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश भास्कर ने बताया कि टीकाकरण सकुशल चल रहा है। वैक्सीनेशन का किसी भी व्यक्ति पर कोई दुष्प्रभाव नहीं मिला है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत टीके लगाये जा रहे हैं। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के जारी गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

तीन कोरोना पॉजिटिव मिले

कोरोना का असर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। गुरुवार को तीन लोगों में कोरोना के संक्रमण मिले। अब तक 21330 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 407 पहुंच गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img