Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

600 एसआई, 2 हजार कांस्टेबल दो-दो कंपनी आरएएफ और पीएसी

  • दशहरा पर्व के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दशहरा पर्व के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि छह सौ एसआई की डयूटी दशहरा पर्व के मद्देनजर लगायी गयी है। इनके अलावा दो हजार कांस्टेबल भी लगाए गए हैं। शहर में दशहरा पर्व के मौके पर होने वाले आयोजनों खासतौर से जहां लीलाओं को मंचन किया जाता है तथा पुतले दहन किए जाते हैं, वहां की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो कंपनी पीएसी व दो कंपनी आरएएफ की तैनात की गयी हैं।

इनके अलावा सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में आयोजन स्थलों पर मौजूद रहने को कहा गया है। संबंधित थाना प्रभारी भी आयोजन स्थल पर मयफोर्स के मौजूद रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि मुख्य फोकस जहां राम लीलाओं का आयोजन चल रहा है, वहां के सुरक्षा इंतजामों पर रहेगा। एसपी सिटी व एसपी टैÑफिक भी अलर्ट मोड पर रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि इन सब के अलावा वह स्वंय भी मोर्चा संभाले नजर आएंगे।

घर से निकलें संभल कर, आज है शहर में रूट डायवर्जन

मेरठ: दहशरा पर्व के चलते घर से यदि निकल रहे हैं तो और वो भी गाड़ी मसलन कार से तो संभल कर निकलें, क्योंकि ज्यादातर रूट पर आज से रूट डायवर्जन लागू किया गया है। कुछ रास्ते बिलकुल बंद दिए गए हैं। केवल दो पहिया जा सकते हैं। दशहरा आयोजन के मददे नजर टैÑफिक पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। एसपी टैÑफिक राघवेन्द्र मिश्रा ने लोगों से आग्रह किया है कि रूट डायवर्जन के अनुसार ही अपने आने जाने का रास्ता चुने और परेशानी से खुद भी बचें और लोगों को भी बचाएं।

शहर में दशहरे पर रूट डायवर्ट किया गया है। यहां विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेलों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के भीतर कोई भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। रात एक बजे तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी। एसपी टैÑफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड, भैंसाली ग्राउंड शहीद स्मारक, जेलचुंगी चौराहा और सूरजकुंड पार्क में दशहरा मेला का आयोजन होता है।

दिल्ली की ओर से भैंसाली बस अड्डे पर आने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेन्ज एक्सप्रेस वे से बागपत बाइपास चौराहा, शोभापुर चौराहा, कंकरखेड़ा बाइपास चौराहा से कंकरखेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज होकर जीरोमाइल से बेगमपुल होते हुए बस अड्डे पर पहुंचेंगी। मुजफ्फरनगर व बिजनौर की रोडवेज बसें जीरोमाइल, कंकरखेड़ा, परतापुर इंटरचेंज एक्सप्रेस वे से गंतव्य की ओर बढ़ेंगी। मुजफ्फरनगर से हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद जाने के लिए मोदीपुरम फ्लाईओवर से सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेंज से गांव मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड़ से कस्बा खरखौदा होकर गंतव्य की ओर जाना होगा।

गढ़ व मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर व रुड़की जाने के लिए रोडवेज बसें डिग्गी तिराहा, एल ब्लॉक, बिजली बंबा पुलिस चौकी से कस्बा खरखौदा, मोहिउद्दीनपुर एनएच 58, परतापुर इंटरचेंज से मोदीपुरम की ओर बढ़ेंगी। बिजनौर के वाहन मवाना रोड पर गंगानगर थाने के बराबर से जा रही नाले वाले रोड से बीएनजी स्कूल होते हुए परीक्षितगढ़ रोड पर निकलेंगे और यहां से काली नदी पुल के बराबर में निकलकर हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद जाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, गोमांस प्रमाण के बिना वाहन जब्त करना गैरकानूनी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध...

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...
spot_imgspot_img