Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

गॉडविन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/कंकरखेड़ा: रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल में 72वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक भूपेंद्र सिंह बाजवा व जितेंद्र सिंह बाजवा ने तिरंगा फहराकर किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आजादी के वीर शहीदों की शहादत को शत-शत नमन किया। तत्पश्चात विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विद्यालय प्रांगण में सभी ने देशभक्ति के रंग में रंगे जोशीले अंदाज में अमर वीर सपूतों को याद किया। देश की एकता व अखंडता, आपसी सौहार्द, सैनिकों की शौर्य गाथाएं समूह गान द्वारा प्रस्तुत की गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनम्र शर्मा ने संयुक्त तौर पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए बताया कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं वह देश के शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों के चलते ही संभव हो सकी है।

अब हम सभी का कर्तव्य है कि हम शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए उनके दर्शाए मार्ग पर चलते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि हमें शिक्षित, दूरदर्शी, ईमानदार एवं निर्भीक नागरिक बनकर देश को आगे बढ़ाना है। तभी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गीत व मिष्ठान वितरण के साथ भव्य समारोह का समापन हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img