Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

खतरनाक: देश में 73 मामले, 11 राज्यों तक फैला ओमिक्रॉन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चुका है। बुधवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के केरल में चार, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में दो और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में एक-एक नए मरीजों के साथ एक दिन में कुल 12 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है।

ओमिक्रॉन के खिलाफ चीनी वैक्सीन कारगर नहीं

दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों को लगाई जा रही चीनी वैक्सीन Sinovac Biotech ओमिक्रॉन के खिलाफ कारगर नहीं है। यह ओमिक्रॉन वैरिएंट को बेअसर करने के लिए पर्याप्त एंटीबॉडीज प्रदान नहीं करती है। हांगकांग के वैज्ञानिकों ने अपनी लैब में शोध के आधार पर यह बात कही है।

ओमिक्रॉन के खिलाफ कोरोना के टीके कम प्रभावी हो सकते हैं: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ कोरोना के टीके कम प्रभावी हो सकते हैं।

इन 11 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले

ओमिक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां अब तक कुल 32 मामले मिल चुके हैं। वहीं राजस्थान 17 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात (4), कर्नाटक (3), केरल (5), आंध्र प्रदेश (1), तेलंगाना (2), पश्चिम बंगाल (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और दिल्ली में (6) मामले हैं।

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चुका है। बुधवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के केरल में चार, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में दो और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में एक-एक नए मरीजों के साथ एक दिन में कुल 12 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img