Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

होली की पिचकारी पर भी छाये लड्डू गोपाल

  • महिलाएं अपने लड्डू गोपाल के लिये कर रहीं खरीदारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: होली को लेकर बाजार सज चुके हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक पिचकारी बच्चों को लुभाने के लिये आई हुई है। यही नहीं लड्डू गोपाल के लिये भी एक से बढ़कर एक पिचकारी बाजार में है। लड्डू गोपाल की रंगों की बाल्टी और पिचकारी लोगों को खूब भा रही हैं।

यहां तक कि इनके दाम भी इतने कम है कि लोग खूब इनकी खरीदारी कर रहे हैं। उधर, बच्चों की कार्टून की पिचकारी के दाम आसमान छूए हैं।इस बार बाजार में बच्चों की डॉरेमोन, स्पाइडर मैन, आयरन मैन के कार्टून से संबंधित पिचकारियों तो हैं ही इनके अलावा लड्डू गोपाल के लिये भी पिचाकरी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। एक से बढ़कर एक पिचकारी बाजार में है जिसकी खूब खरीदारी की जा रही है।

लड्डू गोपाल के लिये मार्केट में आई पिचकारी

लड्डू गोपाल के लिये भी बाजार में इस बार एक से बढ़कर एक पिचाकारी है। होली उत्सव चारों को मनाया जा रहा है। मथुरा वृंदावन में जहां हजारों लाखों की संख्या में भक्त होली मनाने पहुंचे हुए हैं। वहीं, बाजार भी भक्ति रस की धारा में बहा नजर आ रहा है। बाजार में लड्डू गोपाल के लिये मेटल, प्लास्टिक आदि में एक से बढ़कर एक पिचकारी बाजार में है जिनकी कीमते सभी तरह के ग्राहकों के लिये हैं।

अगर आपको मेटल और चमक धमक वाली पिचकारी खरीदनी है तो आपको इसके लिये 300 से 400 रुपये तक चुकाने होंगे। वहीं अगर आपको सिंपल सी पिचकारी चाहिए जिस पर लड्डू गोपाल की तस्वीर हो तो वह आपको मात्र 80 रुपये में मिल जायेगी। इसमें एक छोटी-सी पिचकारी और एक बाल्टी है। वहीं मेटल की कीमत काफी अधिक है।

बच्चों को भा रही कार्टून की पिचकारी

हर बार की तरह इस बार भी एक से बढ़कर एक कार्टून की पिचकारी बाजार में है। इन पिचकारियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बच्चों की बैग वाली पिचकारी जिस पर कार्टून छपा है। वह 300 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक मिल रही हैं। वहीं एक से बढ़कर एक छोटी पिचकारी है जिनकी कीमत 200 रुपये से शुरू है। बाजार में इनकी खरीदारी भी खूब हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img