जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर की कोतवाली व कलक्ट्रेट स्थित पुलिस लाइन में दिन निकलने के साथ ही जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, वैसे-वैसे ही धरती पर जैसे वैसे रंग दिखाई देने लगे। हर कोई रंगों में सरोबार था। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का मजा लिया।

उन्होंने डीजे की धुन, ढ़ोल और बाजों के साथ होली खेलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। शनिवार को होली के पर्व पर मानों माहौल पूरा ही रंगीन था। जिधर देखो उधर ही पुलिसकर्मी रंगीन दिखाई देता था और एक दूसरे पर रंगों की बौछार कर रहे थे। अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
वहीं महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली और डीजे की धून पर जमकर नृत्य कर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को गुलाल लगाया। एसपी नीरज जादौन ने भी गुलाल लगाकर बधाई दी।
वहीं खेकड़ा में आपसी भाई चारे का प्रतीक होली के पर्व को क्षेत्र में को हर्सोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।

