Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

हुड़दंगियों ने खूब की आतिशबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

  • दुल्हैंडी और शब-ए-बरआत पर पूरी तरह अलर्ट रह पुलिस बल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दारुल उलूम समेत तमाम उलेमा दीन ने शब-ए-बरआत पर आतिशबाजी व हुड़दंग को हराम करार दिया था, लेकिन इस अपील को दरकिनार कर बरोज शुक्रवार दिन ढलते ही युवाओं की टोलियां मोहल्लों के चौक व सड़कों पर उतर आई। हो-हल्ला और आतिशबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने कई जगह लाठीचार्ज कर आतिशबाजी को भगाया। थाना लिसाड़ी गेट, कोतवाली, नौचंदी और सिविल लाइन क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा वाहन पुलिस ने सीज किए।

उलेमा-ए-दीन ने ईशा की नमाज के बाद तमाम मस्जिदों में आतिशबाजी न करने की अपील की। फरमाया गया कि शाबान की 15 वीं रात मुकद्दस चार रातों में से एक है। अल्लाह तआला आसमान-ए-दुनिया पर जलवा फरमा होता है और बेशुमार लोगों की बख्शिश फरमाते हैं। यही वो रात है जिसमें अल्लाह तआला आइंदा साल के अहकामात जारी फरमाते हैं।

दिन ढलते ही हापुड़ अड्डा, इम्लियान मस्जिद के पास, लिसाड़ी गेट चौराहा, कांच का पुल, खैरनगर, हौज वाली मस्जिद के पास, फिल्मिस्तान सिनेमा के पास, ईदगाह चौपला, पत्ता मोहल्ला में आतिशबाजी हुई। जो इस रात में नमाज पढ़ता है तो अल्लाह तआला 70 बार रहमत से उसकी ओर देखता है और 70 हाजतें पूरी करता है। कब्रिस्तानों में जाकर मगफिरत की दुआ की गई। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आतिशबाजी करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

दुल्हैंडी और शब-ए-बरआत को लेकर पुलिस रही अलर्ट

दुल्हैंडी और शब-ए-बरआत को लेकर जहां पुलिस के सामने हुड़दंगियों को रोकने के लिए चुनौती थी, वहीं शहर पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। पुलिस ने हुड़दंगियों और स्टंटबाजों को रोकने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई हुई थी और जगह-जगह पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट रही। शुक्रवार सुबह से लेकर पूरी रात पुलिस की हुड़दंगियों पर नजर रही।

लाठीचार्ज कर पांच बाइक सीज

लिसाड़ीगेट थानांतर्गत श्याम नगर में शब-ए-बरात की रात को हुड़दंग व आतिशबाजी करते बाइक सवार युवकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने मौके से पांच बाइकों को सीज कर थाने भिजवा दिया। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्याम नगर रोड पर शुक्रवार रात को हुड़दंग मचा रहे बाइक सवार युवकों पर पुलिस ने लाठी फटकार दी। पुलिस को देखकर युवक बाइक छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पांच बाइकों को सीज कर थाने भिजवा दिया।

क्षेत्रों में पुलिस का रहा कड़ा पहरा

दुल्हैंडी, जुमे की नमाज और शब-ए-बरआत को लेकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। शुक्रवार को पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही और स्टंटबाजी को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की हुई थी। हालांकि कुछ लोगों ने पुलिस की सख्ती को चुनौती देते हुए बाइकों पर ट्रिपल सवारी बैठाकर दौड़ाते हुए नजर आए।

02 18

कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद इस बार होली पर्व को लेकर लोगों में अलग सा ही उत्साह नजर आ रहा था। जिसके चलते लोगों ने इस बार होली के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। वहीं, एक साथ दुल्हैंडी, जुमे की नमाज और शब-ए-बरआत होने के चलते पुलिस के सामने शांति व्यवस्था बनाए रखना चुनौती थी। जिसके चलते पुलिस एक सप्ताह पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कराकर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी थी। वहीं, दुल्हैंडी के दिन जुमे की नमाज और शब-ए-बरआत होने के चलते एसएसपी ने पुलिस की निगरानी और सख्त कर दी थी। जिस कारण शुक्रवार के दिन मिश्रित आबादी में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही और एसएसपी समेत एसपी सिटी और सीओ सुबह से लेकर रात तक शहर में भ्रमण करते रहे। गुरुवार शाम को एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च भी निकाला था। इसी के साथ क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों से शांति बनाए रखने को लेकर मीटिंग भी की थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img