जनवाणी संवाददाता|
गागलहेड़ी: पुलिस ने प्रतिबंधित लकड़ियां काट रहे 3 लक्कड़कट्टो को मय ट्रैक्टर ट्रॉली आरे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया है कि सूचना मिली थी कि बहेड़ी गुर्जर के जंगल मे आम के ठेकेदारों ने हरि भरी आम की फसल पर कुल्हाड़ा चला रखा है। जिसपर टीम को मौके पर भेजा गया और मोके से एक महिंद्रा ट्रैक्टर एक ट्रॉली 37 नग लकड़ी सहित तीन लक्कड़कट्टो को आरी सहित गिरफ्तार किया है।
तीनो के विरुद्ध मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें थाना क्षेत्र में पिछले काफी समय से आम के हरे भरे बागों पर कुल्हाड़ा चलाया जा रहा था। जिसकी सूचना थाना प्रभारी को भी कई बार मिल चुकी थी। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक आम के हरे भरे पेड़ काटे जा रहे थे।
सोमवार दोपहर पुलिस ने मौके से तीन लक्कड़कट्टो को गिरफ्तार कर वन माफियाओं की रीढ़ की हड्डी पर वार किया है। गागलहेड़ी पुलिस ने फिर से पुष्पा फिल्म का डायलॉग को बदल कर रख दिया है।
यहां पुष्पा का नही पुलिस का राज चलता है। कुछ दिन पूर्व भी गागलहेड़ी पुलिस ने खेर की लकड़ी पकड़कर प्रदेशभर में खूब वाहवाही लूटी थी।

