Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

हिंदू जागरण मंच ने फूंका बलात्कारियों का पुतला

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने देर शाम हाथरस और बलरामपुर मे हुए सामुहिक बलात्कार की कठोर निन्दा करते हुए बलात्कारियों का पुतला फूंका। जिसमें हिन्दू जागरण मंच नगर अध्यक्ष रवि हरिओम भटनागर के नेतृत्व में रामलीला मैदान के निकट पूतला फूंका गया है।

सरकार से इस प्रकार के दुष्कर्म करने वाले दुराचारियो के लिए फासी की माग की। वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम टाइगर ने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए जो समाज में बेटियों का सम्मान न कर सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि बलात्कारियों को शीघ्र ही फांसी की सजा दी जानी चाहिए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार हरसंभव गरीब मजलूम लोगों के साथ हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

प्रदर्शन में हिन्दू जागरण मंच नगर अध्यक्ष रवि हरिओम भटनागर, भाजपा ज़िला कार्यकारिणी सदस्य आमिर उमर, प्राशु नेगी, दीपक शर्मा, शशांक विश्नोई, विनय रस्तौगी, हाजी इंतज़ार, सलीम टाइगर, सतीश प्रजापति, विश्वजीत भंडारी आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img