Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

एमएलसी चुनाव जीतने को गठबंधन नेताओं ने झोंकी ताकत

  • चुनाव को लेकर भाजपाइयों में नजर नहीं आ रहा उत्साह

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: सहारनपुर मंडल की एमएलसी सीट को जीतने के लिए जहां गठबंधन नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी हुई है, वहीं भाजपाइयों में इस चुनाव को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी अभी तक किसी तरह की हलचल नहीं दिखाई दी।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

गौरतलब है कि अभी हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, जिसमें मुजफ्फरनगर जनपद में गठबंधन ने अपनी ताकत का अहसास कराते हुए जनपद की छह सीटों में से चार सीटों पर सफलता हासिल की थी। इस सफलता के बाद यहां के गठबंधन नेताओं में भारी उत्साह है। विधानसभा चुनाव के बाद ही विधान परिषद के चुनाव आ गये हैं। इस चुनाव को लेकर भी गठबंधन नेता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। गठबंधन द्वारा आरिफ जौला को को सहारनपुर मंडल सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं भाजपा ने इस सीट पर वंदना वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

हालांकि दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होना है, परन्तु संगठन की हलचल की बात करें, तो जनपद के गठबंधन नेता अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं, जबकि भाजपा नेताओं में इस तरह की कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है। गठबंधन के विधायकों द्वारा गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में सभाएं आयोजित की जा रही है और प्रत्याशी को जिताने का आहृवान किया जा रहा है।

मीरापुर विधायक चंदन चैहान ने प्रेरणास्थल पर एक सभा का आयोजन कर वहां मौजूद प्रधान, बीडीसी, सभासद, जिला पंचायत सदस्यों से प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की, तो वहीं शुक्रवार को चरथावल विधायक पंकज मलिक के आवास पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंकज मलिक के पिता व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि जिस तरह सपा रालोद गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं ने जनपद की 4 विधानसभा सीटें जीतकर जनपद में बहुमत हासिल किया है, उससे भी आगे बढ़कर एमएलसी प्रत्याशी मौ आरिफ जौला को वोट दिलाकर सफल बनाएंगे।

चरथावल विधायक पंकज मलिक ने उनके बुलावे पर आए सैकड़ों एमएलसी वोटरों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा की सभी वोटर किसी के दबाव में न आकर सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी आरिफ जोला को अपनी वोट देकर जनपद में सपा रालोद गठबंधन की मजबूती को एक बार फिर से साबित करेंगे।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, गठबंधन एमएलसी प्रत्याशी मौ आरिफ जोला, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधानसभा विधायक चंदन चैहान, प्रगतिशील समाजवादी जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, नगर पंचायत चरथावल चेयरमैन सत्येंद्र त्यागी, वरिष्ठ सपा नेता कुशल पाल त्यागी, पूर्व चेयरमैन इस्लाम त्यागी, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने भी सभा को संबोधित किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img