- चार दिन से जानसभा नगर पंचायत में सभासद दे रहे धरना
- नगर पंचायत के निर्माण कार्यों की मांग रहे जानकारी
जनवाणी संवाददाता |
जानसठ: नगर पंचायत जानसठ द्वारा गत चार वर्षों में कराये गये कार्यों की पत्रावलियों का अवलोकन कराने समेत खरीदे गये उपकरणों व पुराने सामान के निस्तारण के मामलों की जांच कराये जाने संबंधी मांगों को लेकर चार दिन से धरना दे रहे सभासदों के बीच पहुंची सभासद एसोसिएशन की राष्ट्रीय महासचिव ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने दो दिन के अंदर सभासदों की मांगें पूरी नहीं की, तो पूरे देश के सभासद जानसठ में आकर आंदोलन करेंगे।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
सभासद एसोसिएशन की राष्ट्रीय महासचिव पूनम शर्मा ने कहा कि सभासद जनता द्वारा चुना हुआ प्रतिनिधि होता है और उसके वार्ड के लोगों द्वारा उससे जवाबदेही की जाती है। सभासद का अपना कोई बजट नहीं होता है, बल्कि वह बोर्ड के माध्यम से अपने वार्ड का विकास कराता है। ऐसे में सभासद को पूरा अधिकार होता है कि वह यह जान सके कि उसके वार्ड में क्या कार्य कराया गया और उसमें कितना खर्च आया है।
नगर पंचायत जानसठ द्वारा सभासदों की अनदेखी की जा रही है और बिना किसी सूचना के जहां निर्माण कार्य करा दिये गये हैं, वहीं उपकरणों की खरीद व पुराने सामानों के निस्तारण में भी धांधली की गई है। जानसठ नगर पंचायत के सभासदों द्वारा मांग की गई है कि गत चार वर्षों की पत्रावली का अवलोकन कराया जाये, समस्त निर्माण कार्यों एवं खरीदे गये उपकरणों की सभासदों की मौजूदगी में डीएम द्वारा गठित टीम से जांच करायी जाये। पुरानी इंटरलोकिंग, पुराने चैनर, एवं जब्त की गई सामग्री का विवरण दिया जाये।
मैन बाजारों में वृक्षारोपण की फुल खरीदारी का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाये। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर सभासदों द्वारा पिछले चार दिनों से नगर पंचायत में धरना दिया जा रहा है, परनतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा न तो इस धरने की सुध ली गई और न ही जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के अंदर इस मामले का पटाक्षेप नहीं हुआ, तो पूरे देश के सभासद नगर पंचायत जानसठ पर धरना देंगे।

