Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया शत्रु संपत्ति से अवैध निर्माण

  • शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण पर चला था बुलडोजर

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना:  एक दिन पहले कैराना में शत्रु संपत्ति पर चल रहे अवैध निर्माण पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर मकान की सेटरिंग को ध्वस्त करा दिया था। बाद में पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को शाम तक अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद भी शत्रु संपत्ति से अवैध निर्माण नहीं हटाया गया।

कैराना कस्बे के रामडा रोड पर करीब 13 बीघा शत्रु संपत्ति पर कई साल पहले कैराना के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार के दबंग व्यक्ति ने प्लॉट काटकर लोगों को बेच दिए थे। पिछले कई दिन से शत्रु संपत्ति पर एक मकान बनाया जा रहा था। मकान पर लिंटर लगाने के लिए सेटरिंग व सरिया डाल दिया था।

शत्रु संपत्ति पर किए जा रहे अवैध निर्माण का मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रशासन ने शत्रु संपत्ति पर चल रहे अवैध निर्माण को बंद कराते हुए उस पर बुलडोजर चलवा दिया था। बुलडोजर से मकान की सेटरिंग उखाड़ कर ध्वस्त कर दी थी। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला था। बाद में पुलिस प्रशासन ने अवैध निर्माण कर रहे आरोपियों को शाम तक अवैध निर्माण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त करने की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन की चेतावनी के बाद भी शुक्रवार को शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण ज्यों का त्यों दिखाई दिया।

मामले में तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया था। आरोपियों द्वारा मकान के आसपास डाला गया मैट्रियल तो हटा लिया गया हैं। आरोपियों ने मकान तोड़ने के लिए मजदूरों को 6 हजार रुपये में ठेका देने की बात कही हैं। तहसीलदार ने कहा कि अगर इसके बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया जाता हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img