Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर-कार हटाने के विवाद में कार सवार पर हमला

  • घायल के ​भाई ने दो नामजद तीन अज्ञात पर कराया मुकमदा

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: गांव खेड़ीकरमू में ट्रैक्टर सवार युवकों ने कार चालक पर चाकू और लाठी डंडों से हमला कर दिया। गली से कार और ट्रैक्टर हटाने के मामूली से विवाद के बाद कार चालक पर हमला किया गया। घायल कार चालक के भाई ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Weekly Horoscope: क्या कहते हैं आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

शामली सदर कोतवाली के गांव खेडीकरमू निवासी सूरज चौधरी ने बताया कि मंगलवार 29 मार्च की शाम को करीब छह बजे उसका भाई अजय चौधरी अपने ब्रेजा कार से मेरठ से वापस गांव लौटा था। जैसे ही अजय चौधरी कार लेकर गली में पहुंचा तो सामने से विशाल उर्फ मामू और हिमांशु उर्फ हनुमान अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर पर आ रहे थे। बताते हैं कि दोनों युवक एक दूसरे को कार और ट्रैक्टर पीछे लेने की बात करने लगे जिसको लेकर उनमें कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विशाल और हिमांशु ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ कार सवार अजय चौधरी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करते हुए कार से खींच लिया। विशाल ने चाकू निकालकर अजय पर हमला किया। जिसमें वह घायल हो गया।

शोर शराबा होने पर घायल के परिजन वहां पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में घायल अजय के भाई सूरज ने शामली सदर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने विशाल उर्फ मामू और हिमांशु उर्फ हनुमान तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img