Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

टूटेगा कोरोना का सन्नाटा, नौ दिन मंदिरों में बहेगी भक्ति की बयार

  • ऐंद्र योग में स्थापित करे कलश, दोपहर में अभिजीत मुहूर्त भी शुभ फल देगा
  • रंगीन रोशनी से नहाया देवी मंदिर, होगी घट स्थापना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मां दुर्गा का स्तुति पर्व नवरात्र आरंभ हो जाएगा। सनातन धर्मावलंबी मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां की भक्ति में लीन रहेंगे।

बता दें कि नवरात्र के दौरान शहर के सभी देवी मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी और मंदिरों में घट स्थापना की जाएगी। मां मंशा देवी, दुर्गाबाड़ी और मां काली मंदिर पर नवरात्र के दौरान मेलों का आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं नवरात्र में दो साल बाद कोरोना का सन्नाटा टूटेगा और देवी मंदिरों पर धार्मिक आयोजनों की धूम भी रहेगी।

नवरात्र के नौ दिन तक देवी मंदिरों पर घंटे घड़ियालों की गूंज के बीच पूजा-अर्चना की जाएगी। ज्योतिषाचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि नवरात्र के साथ ही शनिवार से नवसंवत 2079 की शुरुआत भी हो रही है। रेवती नक्षत्र में इस वर्ष नवरात्र की शुरुआत हो रही हैं, जोकि शुभ संकेत है।

12 1

वहीं नवरात्र में तिथि घट-बढ़ होने की वजह से देवी पर्व पूरे नौ दिन रहेगा। इस तरह अखंड नवरात्र सुख-समृद्धि देने वाला होगा। ज्योतिषों के अनुसार शनिवार को दिन में 11 बजकर 29 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। ऐसे में घटस्थापना इसी समय अवधि के अंदर करना उत्तम रहेगा। सुबह 8 बजकर 26 मिनट से ऐंद्र योग हैं, जोकि घट स्थापना के लिए शुभ रहेगा। वहीं दिन में 11 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट तक घट स्थापना की जा सकती है।

घट स्थापना का है बहुत महत्व

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज का कहना है कहना है कि चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्र में घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। प्रथम दिन घट स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी।

बाजार में हुई जमकर खरीदारी

चैत्र नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजारों में नवरात्र को लेकर दुकानें सजी हुई है। पूजा, हवन, यज्ञ के अलावा त्रिशूल, पोशाक, माला, आसन, बिंदी, माता का मुकुट, चुन्नी, माता के शृंगार का समान आदि की जमकर खरीदारी हुई। मंशा देवी पर शुक्रवार को सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं काली मां के मंदिर में भी लोगों ने दर्शन किए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img