Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

मोघपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

  • दुल्हेंडी पर हुआ था विवाद, खेतों पर काम करते समय दिया घटना को अंजाम
  • गांव में व्याप्त हुआ तनाव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
  • हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना, परिजन दे रहे नामजद तहरीर

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: दुल्हेंडी पर हुए विवाद के बाद खेतों पर काम कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को परिजनों द्वारा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2022 04 13 at 2.07.30 PM 1

इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया, जिसके बाद पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। इस मामले में परिजनों द्वारा नामजद तहरीर दी जा रही है।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोघपुर निवासी 23 वर्षीय गौरव बुधवार की दोपहर अपने खेतों पर कार्य कर रहा था कि तभी गांव के ही कुछ लोग उसके खेतों पर पहुंच गए और दुल्हेंडी पर हुए विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी विवाद में हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर-शराबा होने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी एकत्रित हो गये, जिन्हें आता देख हमलावर वहां से फरार हो गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गौरव के परिजनों को दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल गौरव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ सिखेड़ा लेखराज सिंह, सीओ नईमंडी हिमांशु गौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला।

गौरव के परिजनों के अनुसार गौरव का गांव के ही जवाहर सिंह पुत्र रामभक्त, उत्तम पुत्र शंकर व शंकर पुत्र रामभक्त आदि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसको लेकर वह रंजिश रखते थे और बुधवार को उक्त लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव पर हमला कर दिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सीओ नईमंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। गांव में पता चला था कि एक युवक को गोली लगी है, जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर गये हैं, जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा कुछ हमलावरों के नाम बताये गये हैं|

जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई हैं और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी। इस मामले में परिजनों द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img