Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

उत्पीड़न को लेकर पत्रकारों ने दिखाई एकता

  • बलिया घटना को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में -पत्रकारों के उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर पत्रकारों ने एक जुटता दिखाई है । बलिया में नकल माफियाओ के खिलाफ खबर लिखने पर तीन पत्रकारों को जेल भेजने के मामले को लेकर जनपद के पत्रकारों ने डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया है।

WhatsApp Image 2022 04 13 at 2.12.17 PM

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में एकत्रित हुए पत्रकार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद के पत्रकार बुधवार सुबह जिला पंचायत सभागार पहुंचे। तथा बैठक कर बलिया कांड की कडे़ शब्दों में निंदा की व इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।

WhatsApp Image 2022 04 13 at 2.12.19 PM

एसोसिएशन के संरक्षक संजीव वर्मा, जिला महासचिव प्रदीप कौशिक ने बताया कि बलिया कांड की निष्पक्ष जांच, संबंधित माफियाओ और अफसरों पर कार्रवाई, पत्रकारों के उत्पीडन पर रोक लगाने, अख़बारों,चैनलों में कार्यरत पत्रकारों को शासन पर सूचिबद करने, प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन करने, पत्रकार आयोग का गठन करने, पूरे प्रदेश में पत्रकारों पर किसी भी मामले में जांच के बिना गिरफ्तारी न करने की मांगे रखी गई।

इस दौरान तरुण पाल, संजीव चैधरी, शरद गोयल,सलीम सलमानी, दीपक त्यागी, डॉ जसबीर, गय्यूर मलिक, विपिन पंवार, शक्ति देव त्यागी, राजेश शर्मा, अमजद कुरैशी, संजय गर्ग, ओम कैलाश, अमित शर्मा, अमजद काजी, विपिन पँवार , अंकित शर्मा,रजनीश शर्मा गौरव चैटाला, कपिल राणा, संजीव कुमार, शाहिद सईद,मौ. तबरेज नीरज त्यागी ,सन्दीप रंजन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img