Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

समुंद्री जहाज से हो रही थी बीटीएस प्लेट की तस्करी

  • सर्विलांस और परतापुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गैंग के पांच सदस्य पकड़े
  • क्रेटा गाड़ी समेत 2.5 करोड़ का माल किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मोबाइल टावरों से बीटीएस प्लेट चोरी कर समुंद्री जहाज से तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सर्विलांस और परतापुर पुलिस ने भंड़ाफोड किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से करीब 2.5 करोड़ रुपये कीमत का माल और एक क्रेटा गाड़ी बरामद की है। एसपी सिटी विनीत भटनागर और एसपी क्राइम अनित कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता की है। यह गिरोह मेरठ समेत आसपास के जनपदों में अलग-अलग मोबाइल कंपनियों के टावरों से सामान चोरी करता था।

18 11

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि परतापुर पुलिस व सर्विलांस की टीम ने चेकिंग के दौरान टाटा मैजिक गाड़ी से आजाद, शोएब और जहीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से टावरों से चोरी हुआ सामान बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह करोड़ों रुपये का सामान चोरी कर चुका है। इसके बाद पुलिस टीम ने इस गिरोह में शामिल महताब कबाड़ी और शहजाद कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह के इन सदस्यों ने शास्त्रीनगर में अलग-अलग मोबाइल कंपनी के टावरों से सामान चोरी किया गया था। यह लोग नोएडा और गाजियाबाद से मोबाइल टावरो से सामान चोरी करने के आरोप में पहले भी पकड़े जा चुके हैं। यह गिरोह मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद और नोएडा में लगातार टावरों पर चोरी की घटना करते थे। इनके पास से आरआरएच, बीटीएस, सिपरी जंपर, बैट्री, शैल व अन्य उपकरण बरामद किए है।

आजाद, शोएब व जहीर ने पूछताछ में बताया कि वह यह सामान चोरी कर महताब और इंतजार कबाड़ी को 180 रुपये किलो में बेच देते थे। यह दोनों कबाड़ी थोक का काम करते है। इसके बाद यह दोनों कबाड़ी इस माल को दिल्ली के एक कबाड़ी को बेचते है जो समुंद्री जहाज से इस माल की तस्करी दुबई में करता है और मोटी रकम कमाता है। बरामद हुआ माल करीब 2.5 करोड़ रुपये का बताया गया है, फिलहाल पुलिस अधिकारी मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

ये पकड़े गए आरोपी

  1. शहजाद पुत्र जमालुद्दीन निवासी शाहजहांपुर थाना किठौर, हाल पता सेक्टर-12 शास्त्री नगर आरटीओ आॅफिस के सामने थाना नौचंदी।
  2. महताब पुत्र निजामुद्दीन निवासी आशियाना कालोनी हापुड रोड थाना लिसाड़ी गेट।
  3. शोएब सैफी पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी मोहल्ला मोमीन नगर थाना लिसाडी गेट।
  4. जहीर पुत्र मौहम्मद अजीम निवासी गली नंबर तीन आर्य नगर कब्रिस्तान रोड थाना लोनी बार्डर।
  5. आजाद उर्फ बाटी पुत्र मौहम्मद साबिर अली निवासी आर्य नगर कब्रिस्तान रोड थाना लोनी बार्डर।

ये है फरार

  1. आशु पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी आर्य नगर कब्रिस्तान रोड थाना लोनी बार्डर।
  2. इंतजार कबाडी पुत्र नामालूम निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर।

ये माल हुआ बरामद

  1. जियो कंपनी के 18 आरआरएच, दो रेक्टिफायर, 36 जम्फर, दो सिपरी, 18 पावर केबल, वोडाफोन कम्पनी के 11 ईएसईए, 14 ईएक्सजीपी, छह रेडियो, एक टीएसजीबी, एक पीएससीए, सात बीबीटूएफ, दो एफएसएमडी, दो एफएसएमबी, तीन ईआरजीए, पांच ईएक्सजीए, छह एसटीएम, एक ईएमएक्स6, अलग-अलग कम्पनियों के 20 आरआरएच, 33 माइक्रोवेब के रेडियो, आठ नेटवर्क के कार्ड, तीन जीएसएम एंटिना, 100 मीटर फिगर केबल, 14 रेक्टरीफायर मोडुल, एक बाइमेक्स फीडर केबल, स्क्रैप केबल 400 मीटर, चार बैसला बैटरी, अन्य टूटे-फूटे टावरो से चोरी किए गए कुल पुर्जे, चार छिलने की एक मशीन, दो इलेक्ट्रोनिक कांटा, एक वायर काटने वाला कटर, एक क्रेटा कार।

शांतिभंग में 10 आरोपी पकड़े, जेल भेजे

एसएसपी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को लिसाड़ी गेट पुलिस ने दस अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी दस अपराधियों पर शांतिभंग करने का मामला दर्ज था। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर के मुताबिक पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर सोनू पुत्र मौ. हारुन व पप्पू पुत्र रमजानी निवासीगण अहमद नगर, फय्याजुद्दीन पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी जाकिर कालोनी, नदीम पुत्र मौ. यामीन अंसारी निवासी कैपिटल पब्लिक स्कूल जाकिर कॉलोनी, फरियाद पुत्र किन्नू, अहसान पुत्र अंगू, औशाब पुत्र किन्नू, इसरार पुत्र जामील निवासीगण गांव लिसाड़ी, सोनू पुत्र रफीक निवासी उमर गार्डन और शकील अहमद पुत्र सलीमुद्दीन निवासी इस्लाम नगर मलियाना थाना टीपी नगर को गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img