Thursday, October 22, 2026
- Advertisement -

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने Instagram पर किया डेब्यू, अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक की साझा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया। अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की पहली झलक साझा की। वीडियो में सोनिया गांधी किताब के पन्ने पलटती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाला पन्ना सामने आने पर वह कहती हैं, “बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका।”

सोनिया गांधी ने पहली पोस्ट में क्या लिखा?

सोनिया गांधी ने अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “नमस्ते सभी को, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है; पेश है मेरी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी है। मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।”

उनकी इस पोस्ट में किताब की एक झलक देखने को मिली है। यह संस्मरण सोनिया गांधी के निजी जीवन, उनके रिश्तों और भारत के साथ उनके गहरे जुड़ाव की कहानी बयां करता है।

बचपन से लेकर निजी जीवन के संघर्षों तक का सफर

‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में सोनिया गांधी के जीवन के कई अहम पड़ावों का जिक्र है। इसमें युद्ध के बाद इटली में गुजरा उनका बचपन, इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात और उनसे प्रेम संबंधों की शुरुआत से लेकर भारत आने तक की कहानी शामिल है।

संस्मरण में उन व्यक्तिगत दुखों और मुश्किलों को भी याद किया गया है, जिन्होंने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया। इनमें उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा उनके पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या जैसी दुखद घटनाएं शामिल हैं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का जीवन लंबे समय से भारतीय राजनीति के केंद्र में रहा है। इस किताब के जरिए पाठकों को उनके सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ उनके निजी अनुभवों और भावनात्मक सफर को भी करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

10 नवंबर को प्रकाशित होगी किताब

प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ ने घोषणा की है कि सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। अल्फ्रेड ए. नॉफ, नॉफ डबलडे पब्लिशिंग ग्रुप का हिस्सा है, जो पेंगुइन रैंडम हाउस के अंतर्गत आता है।

इटली में जन्मीं सोनिया गांधी की मुलाकात वर्ष 1965 में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से हुई थी। उस समय वह 19 वर्ष की थीं। दोनों ने 25 फरवरी, 1968 को शादी की थी। इसके बाद सोनिया गांधी भारत आईं और आगे चलकर देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया।

राहुल गांधी ने जताई खुशी और गर्व

सोनिया गांधी की किताब को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी खुशी जाहिर की। अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर उन्होंने अपनी मां की किताब का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी और गर्व है कि उनकी मां की कहानी अब उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उनसे प्यार करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, “मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी—‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’—आखिरकार उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो आपसे प्यार करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए यह समझना मुश्किल नहीं है कि निजी स्वभाव की सोनिया गांधी के लिए अपनी कहानी दुनिया के सामने रखना कितना कठिन रहा होगा। राहुल गांधी ने भावुक अंदाज में यह भी लिखा कि अपने पिता के जन्मदिन पर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है, मानो राजीव गांधी अपनी खूबसूरत सोनिया को देखकर मुस्कुरा रहे हों और उन पर गर्व कर रहे हों।

सोनिया गांधी की यह किताब उनके जीवन के अनकहे पहलुओं, प्रेम, परिवार, दुख और अपनापन तलाशने के अनुभवों को सामने लाने वाली है। अब पाठकों को इसके प्रकाशित होने का इंतजार है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here