जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद जनपद बिजनौर की सम्पादित जांच में राहुल शर्मा निवासी मोहल्ला मकबरा नजीबाबाद के विरूद्ध पूर्व से सात अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त भी अपराधी पर अपने आर्थिक उद्देश्य के लिये अवैध शराब के अपराध में शामिल रहने तथा थाना नजीबाबाद का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।
ऐसे पेशेवर अपराधी की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए हिस्ट्रीशीटर का नाम सम्मिलित होने के फलस्वरूप उच्चाधिकारीगणों द्वारा अपराधियों के सम्बन्ध में दिये गये निदेर्शों के अनुपालन में कार्यवाही नहीं की गयी। जिस कारण आरोपी ने दोबारा 10 अपै्रल को थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत पुन: अपराध किया।
आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने व कार्य में लापरवाही, उदासीनता बरतने पर नजीबाबाद के जाब्ता गंज चौकी एसआई धीरज सिंह व आरक्षी आशीष त्यागी को व नहटौर थाने के एसआई योगेन्द्र कुमार शर्मा व आरक्षी ओमेन्द्र का उक्त कृत्य अपने कर्तव्यपालन के प्रति घोर लापरवाही एवं शिथिल कार्य दक्षता तथा उदासीनता के परिपेक्ष्य में शुक्रवार को एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

