जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: मकान की छत पर सो रहे परिवार की कच्ची छत भरभरा कर नीचे गिरने से दंपति और बच्चे मलबे में दबकर घाायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
कस्बा थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती सराय में दिलशाद पुत्र अजीज अपने परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार की रात्रि थानाभवन में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण गर्मी से परेशान दिलशाद अपने बच्चों नूर मोहम्मद, जोया, सानिया, जिया, सुफियान के साथ घर की छत पर चारपाई बिछाकर सो रहा था। जब परिवार के सदस्य सो रहे थे|
तो अचानक घर की छत कच्ची अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई। छत के नीचे लोगों के दबने से चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले वासियों ने बड़ी मुश्किल से मलबे के नीचे दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।
उसके बाद उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

