Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

ग्राम प्रधान ने बालाजी यात्रा से जुड़े झंडे उतरवाये

  • लोगों में भारी रोष, प्रधान पर साम्प्रदायिक रंग का आरोप

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: एशिया की सबसे बड़ी श्रीबालाजी की शोभायात्रा से पूर्व एक विवाद खड़ा कर एक ग्राम प्रधान द्वारा साम्प्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों द्वारा गांव में लगाये गये इस शोभायात्रा से जुड़े झंडे यह कहकर उतरवा दिये कि इन झंडों से गांव का माहौल खराब हो सकता है।

गांव के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने व आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।

मुजफ्फरनगर से ही सटे गाँव छपार में होने वाली बालाजी जयंती शोभायात्रा को ग्राम प्रधान ने रोकने के प्रयास में बालाजी यात्रा से जुड़े झँडे यात्रा मार्ग से उतरवा दिए है। इस मामले में छपार के ग्रामीणों व बालाजी सेवा समिति छपार की ओर से छपार के ग्राम प्रधान जुबैर उर्फ बबलू के नाम नामजद तहरीर देकर छपार कोतवाली को अवगत कराया गया है| की ग्राम प्रधान द्वारा शोभायात्रा के मार्ग में लगे झंडों को यह कहकर उतरवा दिया है की इस यात्रा से साम्प्रदायिक माहौल खराब होने की संभावना है|

, ग्रामीणों का कहना है की ग्राम प्रधान पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है , शोभायात्रा से जुड़े समिति के सदस्यों द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से यात्रा की अनुमति भी ली गयी है पर सम्प्रदाय विशेष के एतराज पर अब ग्रामीणों में भय व्याप्त है और उन्होंने पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img