जनवाणी संवाददाता ।
ऊन: गत रात्रि ऊन बायपास मार्ग पर दो बाइकों की की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
गत रात्रि करीब 12 बजे गांव ढिंढाली निवासी 20 वर्षीय वंश चौहान अपने साथी कपिल के साथ बाइक से गांव से कस्बा ऊन की ओर आ रहा था। वहीं कस्बा निवासी सौरभ अपने दो साथियों के साथ बाईपास की ओर जा रहा था। तभी कांशीराम आवास कॉलोनी के पास दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक पर सवार पांचो युवकों को गंभीर चोटे आई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर वंश चौहान को मृत घोषित कर दिया।
बाकी घायलों सौरभ पुत्र कल्लू उम्र करीब 21 वर्ष मोहल्ला सुभाष नगर, सूरज पुत्र सुरेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी रविदासपुरी कपिल पुत्र संजय उम्र करीब 19 वर्ष निवासी मोहल्ला शिवपुरी कस्बा ऊन व कपिल पुत्र राकेश निवासी गांव ढिढाली को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जिनमे दो युवको की हालत गंभीर बनी हुई है मर्तक का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा है।

