Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

कूकड़ा ब्लाॅक पर शराबियों ने मचाया उत्पात

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: कूकड़ा ब्लाॅक पर रात्रि में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई दर्जन युवकों में शराब पीकर जमकर मारपीट हुई। विरोध करने पर मोहल्लेवासियों के साथ भी गाली-गलौच की गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कई युवकों को हिरासत में ले लिया।

नईमंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा ब्लाॅक पर शुक्रवार की रात्रि कुछ युवक शराब पीकर पहुंच गये। बताया जाता है कि इस दौरान युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी और यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। युवकों ने आपस में गाली-गलौच करते हुए जमकर मारपीट की।

इस दौरान आसपास के लोगों ने उनका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौच की। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिसको दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई|

परन्तु पुलिस के आने से पहले कुछ युवक मौके से फरार हो गये, जबकि पुलिस द्वारा कई युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस हिरासत में लिये गये युवकों से पूछताछ कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img