Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सरेशाम छीनी स्विफ्ट, फाइनेंस कंपनी ने झाड़ा पल्ला

  • चार लोगों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर युवक से छीनी कार
  • कार मालिक ने लालकुर्ती थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की
  • पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में की शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गढ़मुक्तेश्वर से वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे युवक से चार युवकों ने मेरठ स्थित एसजीएम गार्डन के पास सरेशाम स्विफ्ट छीन ली। युवक ने जब उनसे कार छीनने का कारण पूछा तो वह खुद को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बताकर स्विफ्ट को लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने फाइनेंस कंपनी में बात की तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पीड़ित ने लालकुर्ती थाने पहुंचकर शिकायत दी है।

जिला मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव निर्माणी के रहने वाले अनीस अहमद ने बताया कि एक साल उसने पुरानी स्विफ्ट डिजायर खरीदी थी। स्विफ्ट खरीदने के लिए उसने मुजफ्फरनगर की चोला कंपनी से 2.50 लाख रुपये का फाइनेंस कराया था। तब से वह लगातार अपनी किश्ते भर रहा है और 30 मार्च को भी उसने एक किश्त भरी थी। अनीस ने बताया कि रविवार को वह किसी काम से कार लेकर गढ़मुक्तेश्वर गया था।

वहां से वापस लौटते समय एक फोन आया, जिन्होंने कार की किश्त के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एसजीएम गार्डन के पास पहुंचने पर उसे कार सवार चार लोगों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता एक युवक ने कार की चाबी निकाल ली। जब उनके बारे में पूछना चाहा तो उन्होंने खुद को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बताया।

जिसके बाद उसने कार ले जाने से पहले लिखित में कुछ देने को कहा, लेकिन उन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और जबरन अपनी कार में बैठा लिया और जीरो माइल पर उतारकर उसकी कार को लेकर फरार हो गए। इसके बाद अनीस अहमद ने चोला कंपनी में फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी तो उन्होंने बिना किसी लिखा-पढ़ी के कार देने पर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पीड़ित लालकुर्ती थाने पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देते अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img