Thursday, November 5, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी इनोवा, चार की मौत, कई के बहने की आशंका

जनवाणी ब्यूरोे |

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। गंगनानी के पास यात्रियों से भरी इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे नदी में समा गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। चारों के शव नदी किनारे से बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, कार में सवार अन्य यात्रियों के भी नदी में बहने की आशंका है। उनकी तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें सघन सर्च अभियान चला रही हैं।

हादसा गंगनानी के समीप धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार यात्री गुजरात के रहने वाले थे। हालांकि, वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस को बृहस्पतिवार को डेल्टा के माध्यम से सूचना मिली कि गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। मौके पर पहुंचते ही बचाव दलों ने नदी किनारे और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी किनारे चार लोगों के शव दिखाई दिए। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला। हालांकि, हादसे में कितने लोग लापता हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वाहन में अन्य यात्रियों के सवार होने की आशंका को देखते हुए नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की जा रही है।

घटनास्थल की दुर्गम भौगोलिक स्थिति और नदी के तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें नदी के किनारों के साथ ही संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवा की टीमों को मौके पर भेज दिया गया था। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। अन्य लोगों के नदी में लापता होने की आशंका को देखते हुए सर्च अभियान जारी है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में मृतकों और लापता लोगों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें सवार यात्रियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पहाड़ी मार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर चारधाम यात्रा मार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली के चावड़ी बाजार में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के चावड़ी बाजार में...

Share Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक से ज्यादा उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिकी मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों के...

बॉलीवुड सितारों पर मंडराया खतरा! टाइगर श्रॉफ के बाद आयुष्मान खुराना को मिली धमकी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here