Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला, योगी-मोदी मुर्दाबाद के लगाए नारे

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: हाथरस जा रहे रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार की शाम क्षेत्र के गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका व जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि योगी सरकार की तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हाथ हाथरस दुष्कर्म कांड के पीड़ितों से मिलने जा रहे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व रालोद कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। रविवार की देर शाम रालोद नेता राजकुमार सांगवान व रणवीर राणा आदि ने रालोद नेताओं के नेतृत्व में क्षेत्र के भदौडा व मल्लाहपुर गांव में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने योगी, मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस दोनों रालोद कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि योगी सरकार की तानाशाही अब बर्दाश्त कतई नहीं की जाएगी तथा रालोद नेता जयंत चौधरी पर किए गए लाठीचार्ज का पूरे प्रदेश में विरोध जताया जाएगा। इसके लिए रालोद नेताओं को चाहे कार्यकर्ताओं को सड़कों पर ही क्यों ना करना पड़े। रणवीर राणा व राजकुमार सांगवान ने कहा कि योगी सरकार की तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का पतन शुरू हो गया है। पुतला फूंकने वाले रालोद कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप सेरणवीर सिंह दहिया, राजकुमार सांगवान, सुधीर जटपुरा, सुबोध भदोडा, परवीन रोहटा, राजबीर, नमबरदार टुनू, मंगल व अशोक आदि रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img