Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

राहुल ने जड़ा नाबाद शतक

  • मुंबई इंडियंस की लगातार 8वीं हार, 36 रन से जीता लखनऊ
  • कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल का चौथा शतक जड़ा

मुंबई |

वार्ता: आईपीएल में रविवार को मुंबई इंडियंस लगातार आठवां मैच हार गई है। मुंबई के सामने 169 का टारगेट था। जिसके जवाब में टीम आठ विकेट खोकर 132 रन बना सकी और 36 रन से मैच हार गई। कप्तान रोहित शर्मा (39) टॉप स्कोरर रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 38 रन की पारी खेली। लखनऊ की ओर से क्रुणाल पंड्या के खाते में 3 विकेट आए। रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

उन्हें शुरूआत तो अच्छी मिली, लेकिन 39 रन बनाकर आउट हो गए। मैच में सूर्यकुमार यादव से भी बहुत उम्मीद थी, लेकिन उनके बल्ले से भी केवल 7 रन निकले। उनको आयुष बडोनी ने आउट किया। बदोनी का आईपीएल में ये पहला विकेट था। वहीं, 15 करोड़ में मुंबई की टीम का हिस्सा बने ईशान किशन एक बार फिर फ्लॉप रहे। वह 20 गेंद में सिर्फ 8 रन बनाकर अपना विकेट रवि बिश्नोई को दे बैठे।

ईशान के आउट होने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 3 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल का चौथा शतक जड़ा। उन्होंने 62 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले। मनीष पांडे के 22 रन पर आउट होने के बाद एक बार फिर स्टोइनिस और क्रुणाल ने निराश किया।

दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन स्टॉयनिस खाता खोले बिना आउट हो गए। वहीं, दीपक हुड्डा से पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजे गए क्रुणाल पंड्या सिर्फ 1 रन ही बना पाए। दोनों इस सीजन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वहीं, दीपक हुड्डा का बल्ला भी मैच में नहीं चला और वो सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए लोकेश राहुल और मनीष पांडे ने 47 गेंदों में 58 रन जोड़े।

इस साझेदारी को कीरोन पोलार्ड ने मनीष को आउट कर तोड़ा। वह 22 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका कैच शॉर्ट फाइन लेग रिले मैडरिथ ने पकड़ा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की शुरूआत खराब रही। चौथे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक (10) बुमराह को अपना विकेट दे बैठे। पावर प्ले तक मुंबई लखनऊ सुपर जायंट्स पर हावी नजर आई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img