Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

एमडी कालेज को मिली रोजगार परक पाठयक्रम विषयों की मान्यता

जनवाणी सवांददाता |

बिजनौर: एमडी कॉलेज आफॅ हायर एजुकेशन को एक और उपलब्धि मिली है। अब एमडी कॉलेज को रोजगार परक पाठयक्रम की संबद्धता प्रदान की गई। जिससे कि छात्र इन रोजगार परक पाठयक्रमों को ग्रहण कर रोजगार पा सकते है।

एमडी कॉलेज के संस्थान प्रबंधक डा विदित कुमार नें बताया कि यूजीसी नें एमडी कॉलेज आफॅ हायर एजुकेशन, निकट चामुंडा मंदिर को रोजगार परक पाठ्यक्रम की संबद्धता सत्र 2020-21 से प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रमों में विशेष रूप से केमिकल्स एवं पेट्रोकेमिकल्स, फर्नीचर एवं फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन इत्यादि है। जिसमें प्रवेश की न्यूनतम अर्हता इंटर है। पाठयक्र में कोई आयु सीमा प्रवेश हेतु नहीं है।

संस्थान प्रबंधक डा विदित कुमार ने बताया गया कि 25 अक्टूबर 2020 तक इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। महाविद्यालय अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को निशुल्क प्रवेश देगा।

md1

छात्रों को यूजीसी समस्त मानकों का पालन कर, संस्थागत रहकर प्रशिक्षण पूर्ण करना होगा। महाविद्यालय द्वारा विभिन्न औद्योगिक केंद्रों से रोजगार प्रशिक्षण एवं योग्यता अनुसार जब सुनिश्चित करने हेतु मेमोरेंडम हस्ताक्षरित किये गये है।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img