Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

अमर सिंह के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितंबर को उपचुनाव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितंबर को उपचुनाव होगा। इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने शुक्रवार को की। अमर सिंह का किडनी संबंधी बीमारी के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में एक अगस्त को निधन हो गया था।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। आयोग ने एक बयान में कहा कि उपचुनाव के लिए 25 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी और मतदान 11 सितम्बर को होगा। स्थापित अभ्यास के अनुसार 11 सितंबर को मतदान के बाद शाम को ही मतगणना की जाएगी।

हाल में यूपी के राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी के जयप्रकाश निषाद निर्विरोध चुने गए थे। निषाद ने 13 अगस्त को विधानभवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दें कि सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद राज्यसभा सीट खाली हुई थी और बीजेपी ने जय प्रकाश निषाद को प्रत्याशी बनाया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img