Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

कोविड अस्पताल में तीन शिफ्ट में ड्यूटी करें चिकित्सक: डीएम

  • जनपद में 7772 संदिग्धों की दोबारा की जाएगी जांच, बीमार व्यक्ति को कराया जाएगा भर्ती
  • सीएमओ को रोजाना 1700 लोगों की जांच कराने के दिए आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोविड बीमारी को देखते हुुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि कोविड अस्पताल में मरीजों की देखभाल के लिए तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगायी जाए, ताकि पता चल सकें कि किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं है।

जनपद में 7772 संदिग्ध व्यक्तियों की दोबारा जांच करने के आदेश दिए है और यदि उनमें कोई बीमार मिलता है तो उसको तत्काल भर्ती कराया जाए। इतना ही नहीं रोजाना 1700 लोगों की जांच की जाए, ताकि जल्द से जल्द सभी व्यक्तियों की जांच हो सकें और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गयी है।

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में बने कोविड अस्पताल का सोमवार को डीएम शकुंतला गौतम ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मरीजों से फोन पर बात की और पूछा कि उनको यहां किसी भी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है। साथ ही नाश्ता, खाना, रोजाना चादर बदलने, साफ सफाई व्यवस्था आदि की जानकारी ली।

उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह डॉक्टरों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाए, ताकि पता चल सकें कि किस मरीज को क्या दिक्कत है। यदि किसी मरीज की हालत खराब होती है तो उसको तत्काल दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। उसके बाद डीएम ने विकास भवन सभागार में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान में संदिग्ध 7772 की दोबारा जांच करानी है, ताकि पता चल सकें कि कितने व्यक्ति बीमार है या बाहर तो कोई भर्ती नहीं है। इसकी जानकारी पता कर पोर्टल पर अपडेट करायी जाए। इसके अलावा रोजाना आरटीपीसीआर व एनटीजन की जांच 1700 करें, ताकि जल्द से जल्द सभी व्यक्तियों की जांच करायी जा सकें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर भी नजर रखी जाए और उनकी जांच की जाए, ताकि पता चल सकें कि उनमें कोरोना तो नहीं है। इस मौके पर सीएमओ डा. आरके टंडन, एसीएमओ डा. यशवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक बागपत डा. विभाष राजपूत आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img