Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

चेन्नई की तीसरी जीत, हैदराबाद को 13 रन से हराया, पढ़िए- पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके की यह पहली जबकि सीजन की तीसरी जीत है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में चेन्नई ने 202 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। चेन्नई के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 189 के स्कोर पर रोक दिया।

11:08 PM, 01-MAY-2022
चेन्नई की 13 रन से जीत
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके की यह पहली जबकि सीजन की तीसरी जीत है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में चेन्नई ने 202 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। चेन्नई के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 189 के स्कोर पर रोक दिया।

10:57 PM, 01-MAY-2022
मुकेश चौधरी को दोहरी सफलता
मुकेश चौधरी ने दूसरे स्पेल में भी अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में पहले शशांक सिंह को आउट किया और फिर वाशिंगटन सुंदर को भी चलता किया। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 153/6, निकोलस पूरन (32), मार्को यानसेन (0)

10:47 PM, 01-MAY-2022
प्रेटोरियस ने दिए 12 रन
प्रेटोरियस ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी की और सिर्फ छह रन दिए। उनके ओवर में हैदराबाद ने कुल 12 रन बटोरे। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 147/4, शशांक सिंह (11), निकोलस पूरन (32)

10:43 PM, 01-MAY-2022
हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंदों पर 68 रन की दरकार
हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 68 रन की दरकार है। उसकी तरफ से निकोलस पूरन और शशांक सिंह क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 135/4, शशांक सिंह (7), निकोलस पूरन (24)

10:41 PM, 01-MAY-2022
केन विलियमसन अर्धशतक से चूके
हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन अपने अर्धशतक से तीन रन से चूक गए। उन्हें 47 के स्कोर पर प्रिटोरियस ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 131/4, शशांक सिंह (5), निकोलस पूरन (22)

10:17 PM, 01-MAY-2022
मार्करम 17 रन बनाकर आउट
हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एडन मार्करम भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 10 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मिचेस सैंटनर ने जडेजा के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 89/3, केन विलियमसन (31), निकोलस पूरन (1)

09:59 PM, 01-MAY-2022
हैदराबाद को लगे दोहरे झटके
पहले पॉवरप्ले की समाप्ति पर मुकेश चौधरी ने हैदराबाद को दोहरे झटके दिए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा को प्रिटोरियस के हाथों कैच कराया और फिर अगली गेंद पर राहुल त्रिपाठी को सिमरजीत सिंह के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए जबकि राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 58/2, केन विलियमसन (18), एडन मारक्रम (0)

09:49 PM, 01-MAY-2022
हैदराबाद के 50 रन पूरे, अभिषेक-विलियमसन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन की सलामी जोड़ी ने हैदराबाद को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है और पांच ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। पांच ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 52/0, अभिषेक शर्मा (34), केन विलियमसन (17)

09:46 PM, 01-MAY-2022
सिमरजीत का एक और महंगा ओवर
ड्वेन ब्रावो की जगह खेल रहे सिमरजीत सिंह शुरू के दो ओवरों में काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने अपने दो ओवरों में 24 रन खर्च दिए हैं। चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 46/0, अभिषेक शर्मा (30), केन विलियमसन (15)

09:41 PM, 01-MAY-2022
हैदराबाद की तेज शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई के 203 रन के लक्ष्य के जवाब में तेज शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने पहले ही ओवर से बाउंड्री लगानी शुरू की है। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 24/0, अभिषेक शर्मा (10), केन विलियमसन (13)

09:13 PM, 01-MAY-2022
चेन्नई ने हैदराबाद को दिया 203 रन का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 203 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने दो विकेट खोकर 202 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 99 रन बनाए तो वहीं डेवोन कॉन्वे 85 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से दोनों विकेट टी नटराजन ने लिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img