Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

गुजरात में केजरीवाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर की यह टिप्पणी

  • पाटिल बोले- खलिस्तान समर्थक आप नेता देश के लिए खतरा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात भाजपा के प्रमुख सीआर पाटिल पर यह कहते हुए हमला बोला था कि वह गुजराती नहीं हैं फिर भी पार्टी की राज्य इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं। केजरीवाल के इस बयान के बाद पाटिल ने भी पलटवार किया और उन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा बता डाला। पाटिल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी खलिस्तानी मानसिकता वाले लोगों को जिम्मेदारियां
देती है।

भरूच जिले में एक रैली के दौरान पाटिल के गैर गुजराती होने की टिप्पणी करने के बाद गुजरात में सत्ताधारी भाजपा और आप के बीच शब्दों की जंग शुरू हो गई। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी यहां के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटी हुई है। बीते दिनों पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बाद आप के हौसले बुलंद हैं और वह अन्य राज्यों में भी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।

अरविंद केजरीवाल भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। रैली समाप्त होने के कुछ घंटों बाद उन्होंने ट्विटर पर भी पाटिल को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, ‘सीआर पाटिल गुजरात भाजपा के अध्यक्ष हैं। क्या भाजपा को कोई गुजराती नहीं मिला? लोग कहते हैं कि वह केवल अध्यक्ष नहीं हैं बल्कि यहां की सरकार चलाते हैं। वह असली सीएम हैं। यह गुजरात के लोगों का अपमान है। भाजपा के लोगों, गुजरात को एक गुजराती अध्यक्ष दो।’

देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं अरविंद केजरीवाल: सीआर पाटिल

वहीं, केजरीवाल की ओर से पाटिल को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख ने एक ट्वीट में लिखा, ‘खलिस्तानी मानसिकता वाले लोगों को अपनी पार्टी में जिम्मेदारी देने वाले और यह मानने वाले कि खलिस्तान के लिए मांग करना एक संवैधानिक अधिकार है, अरविंद केजरीवाल देश की सुरक्षा के लिए एक खतरा हैं।’ केजरीवाल ने यह भी कहा था कि क्या भगवा दल प्रदेश के लिए कोई गुजराती नेता नहीं ला सकता था।

गुजरात आप अध्यक्ष बोले, केजरीवाल बेहद ईमानदार और देशभक्त

पाटिल के ट्वीट पर नवसारी लोकसभा से सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाटिल गुजरात के लिए एक खतरा हैं और प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। इटालिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘केजरीवाल एक बेहद ईमानदार और देशभक्त शख्सियत हैं। केजरीवाल ने लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी दिया है। गुजरात के लोग पूर्व चोरों को सबक सिखाएगी और एक ईमानदार सरकार बनाएगी’

हम भी आरोप लगा सकते हैं, लेकिन हमारे संस्कार ऐसे नहीं: भाजपा

केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता यग्नेश दवे ने कहा कि आप नेता बकवास कर रहे थे और वह पाटिल व भाजपा की लोकप्रियता से डरे हुए हैं। दवे ने कहा कि लोगों को मराठी और गुजराती कह कर केजरीवाल देश को बांटने की कोशिश करने आए हैं। उनका यह बयान गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों का अपमान है। दवे ने आगे कहा कि हम भी उनसे यह सवाल पूछ सकते हैं कि वह पैदा तो हरियाणा में हुए थे और दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए।

उन्होंने कहा, ‘हम उन पर यही आरोप लगा सकते हैं, लेकिन नहीं, भाजपा के संस्कार इसकी अनुमति नहीं देते। लेकिन आपके पास कोई संस्कार नहीं हैं।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img