Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

होम आइसोलेट से संपर्क कर लें स्वास्थ्य की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का जिलाधिकारी जसजीत कौर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात प्रभारी अधिकारी से सेंटर पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में प्रगति जानते हुए शिकायत रजिस्टर को चेक किया।

साथ ही निस्तारण की स्थिति जानते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ड्यूटी प्रभारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 के चलते जिनको होम आइसोलेट किया गया है उनसे निरंतर फोन पर वार्ता करते हुए स्वास्थ्य संबंधित हाल जानते रहें। इसके अलावा मौके पर संबंधित ड्यूटी प्रभारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जाता है।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हर्ष अग्रवाल से प्रतिदिन आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिसमें उन्होंने बताया कि जो भी शिकायत आईजीआरएस पर प्राप्त होती है उसका संतोषजनक निस्तारण समय से कर दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीएमओ सहित ड्यूटी पर तैनात अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img